12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयहुस्न के जाल में फंस गया... लड़कियों के चक्कर में गया दिल्ली...

हुस्न के जाल में फंस गया… लड़कियों के चक्कर में गया दिल्ली के जीबी रोड, सबकुछ लुटा कर लौटा

Published on

नई दिल्ली

जीबी रोड पर दलाल एक कारोबारी को लड़कियों का झांसा देकर कोठे पर ले गया। वहां पहुंच कर दलाल और एक महिला ने मारपीट कर बिजनेसमैन को लूट लिया। पीड़ित ने कोठे से बाहर आकर पुलिस को कॉल किया। पुलिस ने आरोपी दलाल आदिल और महिला सुमन को पकड़ लिया। डीसीपी (सेंट्रल) संजय कुमार सैन ने बताया कि दोनों से लूटी रकम बरामद कर ली है। आरोपी सुमन पर पहले से छह केस दर्ज हैं। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पीड़ित 21 साल के कारोबारी मध्य प्रदेश से हैं। वो वहां हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि अपनी दुकान के लिए सामान खरीदने के लिए अक्सर दिल्ली आते हैं। वो 27 अक्टूबर को दिल्ली आए और लक्ष्मी नगर स्थित दोस्त के घर रुक गए। ‌‌हार्डवेयर का सामान लेने के लिए 28 अक्टूबर को चावड़ी बाजार आए, जहां दो अलग-अलग दुकानों से चालीस हजार का सामान बुक कर लिया। कुछ सामान अगले दिन भी लेना था। वो नजदीकी मेट्रो स्टेशन की तरफ जा रहे थे। जीबी रोड होते हुए वो पैदल ही चल रहे थे। शाम करीब 7:00 बजे कोठा नंबर 54 के बाहर पहुंचे। वहां एक लड़का मिला, जो उन्हें यह कह कर ऊपर ले गया कि वहां बहुत सुंदर लड़कियां मिलेंगी।

इसके बाद कोठे के सेकंड फ्लोर में पहुंचे तो वहां एक कमरे के भीतर धक्का दे दिया। वो बैड पर गिर गए, जहां एक महिला थी। महिला कहने लगी कि जो कुछ है निकाल दे। लड़के ने पकड़ लिया और महिला ने जेब की तलाशी लेते हुए 10 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्हें मारपीट कर भगा दिया। कोठे से नीचे उतर कर पीड़ित कारोबारी ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस की टीम मौके पर आई, जो कोठा नंबर 54 के सेकंड फ्लोर पर ले गई। वहां से आदिल (22) को पकड़ लिया, जिससे पांच हजार रुपये बरामद हो गए। महिला वहां से फरार हो चुकी थी। पुलिस ने अगले दिन सुमन को भी पकड़ लिया, जिससे भी पांच हजार रिकवर हो गए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ लूटपाट और माल बरामदगी में केस दर्ज कर लिया। पुलिस जांच कर रही है आरोपियों ने अब तक कितनों को अपना शिकार बनाया है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...