8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयनीट पेपर लीक केस में CBI का बड़ा ऐक्शन, एक और मास्टरमाइंड...

नीट पेपर लीक केस में CBI का बड़ा ऐक्शन, एक और मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली

NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई ने मंगलवार को एक सिविल इंजीनियर समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में पंकज कुमार सिंह उर्फ आदित्य और राजू सिंह हैं। इस मामले में 11 जुलाई को पटना के पास से पकड़े गए आरोपी राकेश रंजन उर्फ रॉकी की तरह सीबीआई ने इनमें से एक पंकज सिंह को भी किंगपिन बताया है। मामले में अभी सीबीआई की तरफ से यह साफ नहीं किया जा रहा है कि आखिर पेपर लीक करने का असल मास्टरमाइंड कौन है? सीबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में बोकारो के रहने वाले पंकज कुमार सिंह ने 2017 में एनआईटी जमशेदपुर से सिविल इंजीनियरिंग की है।

आरोप है कि इसी ने हजारीबाग से अपने साथी राजू सिंह के साथ एनटीए के पेपर लाने वाले ट्रंक से पेपर चुराए थे। इसके बाद फिर पेपर लीक किए गए। राजू झारखंड के हजारीबाग का रहने वाला है। इस मामले में मसला कई मामलों में उलझता जा रहा है। सीबीआई के सूत्रों ने सबसे पहले नीट-यूजी पेपर लीक के मास्टरमाइंड के तौर पर हजारीबाग में ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसान-उल-हक और वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज आलम की तरफ इशारा किया था। इनमें से प्रिंसिपल के उपर ही बैंक से नीट पेपरों को सेंटर तक लाने की जिम्मेदारी थी। आरोप है कि इन्हीं ने बीच रास्ते में पेपर लीक किए। इनके बाद 11 जुलाई को सीबीआई ने पटना के पास से राकेश रंजन उर्फ रॉकी नाम के एक और शख्स को पकड़ा था।

सीबीआई ने पंकज सिंह को भी किंगपिन बताया
सीबीआई ने रॉकी को भी पेपर लीक मामले का किंगपिन बताया था। अब 16 जुलाई को पटना और हजारीबाग से पकड़े गए इन दोनों आरोपियों में से सीबीआई ने पंकज सिंह को भी किंगपिन बताया है। जबकि अभी तक इस मामले में फरार संजीव मुखिया नाम के एक और आरोपी को भी पेपर लीक का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। लेकिन साफ कुछ नहीं है कि असल में असली मास्टरमाइंड कौन है। इन दो गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अभी तक सीबीआई ने अपने स्तर पर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीबीआई का कहना है कि कई कड़ी मिल रही हैं। अहम सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। इस मामले में तमाम संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी कर वह जल्द से जल्द चार्जशीट भी दाखिल करने की कोशिश करेगी। लेकिन मामले में अभी कई एंगल ओपन हो रहे हैं। जिनकी गहन तफ्तीश की जा रही है। तमाम आरोपियों के आपस में एक-दूसरे के साथ कनेक्शन भी देखे जा रहे हैं। क्या पेपर लीक का यह सारा प्रकरण किसी एक के इशारे पर किया गया या फिर अलग-अलग गैंग ने इसे अंजाम दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...