18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसीआरपीसी और आईपीसी में संशोधन पर विचार कर रही है केंद्र सरकार,...

सीआरपीसी और आईपीसी में संशोधन पर विचार कर रही है केंद्र सरकार, अटॉर्नी जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को बताया

Published on

नई दिल्ली

केंद्र ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह भारतीय दंड संहिता (IPC) और दंड प्रक्रिया संहिता (CRPC) में संशोधन पर विचार कर रहा है। प्रधान न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला की पीठ के समक्ष अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी ने यह दलील एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान दी। जनहित याचिका में सीआरपीसी के उस प्रावधान को चुनौती दी गई थी, जिसमें किसी आपराधिक मामले में आरोपी के उपलब्ध नहीं होने की सूरत में केवल परिवार के पुरुष सदस्य को समन तामील करने का प्रावधान है।

अटॉर्नी जनरल ने कहा कि केंद्र सरकार आपराधिक कानूनों में संशोधन पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा, ‘विचार-विमर्श हुआ है। असल में, मैंने व्यक्तिगत रूप से सरकार से इसमें सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा है। इनमें से कुछ (संशोधन) राजद्रोह कानूनों से संबंधित हैं।’पीठ ने कहा, ‘हमें सूचित किया गया है कि सीआरपीसी और आईपीसी में संशोधन सक्रिय रूप से विचाराधीन हैं।’ अदालत ने कुश कालरा की ओर से दायर जनहित याचिका पर अगली सुनवाई जुलाई के अंतिम सप्ताह में रखना तय किया।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...