16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयपांच घंटे से आग में धधक रही चांदनी चौक के इलाके की...

पांच घंटे से आग में धधक रही चांदनी चौक के इलाके की गली, 20 से ज्यादा दुकानें चपेट में आईं

Published on

नई दिल्ली

चांदनी चौक के मारवाड़ी कटरा में शाम 5:00 बजे लगी आग पर 5 घंटे बाद भी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। इस आग की घटना को सीरियस कटेगरी का घोषित कर दिया गया है। मौके पर चीफ फायर ऑफिसर वीरेंद्र सिंह के अलावा फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग भी पहुंच गए। राहत की बात यही है कि इस भीषण आग के हादसे में कोई घायल या हताहत अभी तक नहीं हुआ है। आग को पूरी तरह बुझाने का काम किया जा रहा है। लेकिन 20 से ज्यादा दुकान आग की चपेट में आ चुकी है और लाखों का नुकसान हो चुका है।

तंग गलियों ने किया काफी परेशान
मौके पर पहुंचे चीफ फायर ऑफिसर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तंग गलियां, सकरी सड़कें, लोगों की बेतहाशा भीड़ की वजह से फायर की गाड़ियों को मौके पर पहुंचने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसकी वजह से आग को पूरी तरह बुझाने में इतना वक्त लग गया। कुल कितनी दुकानें आग की चपेट में आई है, यह कहना अभी मुश्किल है। पूरी तरह आग बुझाने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितना का नुकसान हुआ है। पौने दो सौ के करीब फायरकर्मी और ऑफिसर मौके पर पहुंच चुके हैं।

आग लगने की वजह साफ नहीं
चांदनी चौक के मारवाड़ी कटरा इलाके में लगी आग को बुझाने का काम जारी है। दमकल कर्मी आग पर पानी की बौछार कर रहे हैं लेकिन आग काफी ज्यादा लगी है इसलिए बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बता दें कि जिस वक्त आग लगी उस वक्त मार्केट में काफी भीड़ थी गनीमत रही कि इस आग की चपेट में कोई नहीं आया और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...