10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयउड़ जाएगी चीन-पाकिस्तान की नींद, S-400 मिसाइल के ट्रायल को लेकर भारत...

उड़ जाएगी चीन-पाकिस्तान की नींद, S-400 मिसाइल के ट्रायल को लेकर भारत ने लिया बड़ा फैसला

Published on

नई दिल्ली

ब्रह्मोस मिसाइलों की अगली कड़ी पर साथ काम करने की खबर के बाद भारत अब रूस से खरीदे एस-400 मिसाइल दागने की तैयारी में है। हवाई सुरक्षा की तरह काम करने वाली एस 400 वायु रक्षा प्रणाली यानी एयर डिफेंस सिस्टम है। ऐसा पहली बार होगा कि जब भारत की वायु सेना इस मिसाइल को दागने जा रही है। अमेरिका ने पिछले साल भारत को इस मिसाइल का इस्तेमाल चीन और पाक के खिलाफ करने की इजाजत दी थी।

रक्षा अधिकारियों ने क्या बताया
रक्षा अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि भारतीय सेना ने ट्रायल के दौरान इसे रूस में दागा था। यह भी बात है कि इसे रूस के अलावा किसी और देश में नहीं दागा जा सका है। रक्षा अधिकारियों ने आगे बताया कि बहुत जल्द ही S400 मिसाइल के फायरिंग की योजना है। फायरिंग के दौरान तेजी से आगे बढ़ने वाले हवाई लक्ष्य को भेदने के लिए छोटी या मध्यम दूरी की मिसाइलों में से एक का इस्तेमाल किया जाएगा।

सीनिय डिफेंस अधिकारियों ने कहा कि S400 एयर डिफेंस सिस्टम में मिसाइलों की कई अलग-अलग रेंज शामिल हैं। पता हो कि एस-400 में 4 रेंज की मिसाइलें होती हैं जिनमें 40, 100, 200 और 400 किलोमीटर शामिल है। इसे और बेहतर तरीके से समझते हैं। एस-400 मिसाइल सिस्टम के एक रेजीमेंट में 8 लॉन्चर होते हैं। मतलब 8 लॉन्चिंग ट्रक होते हैं। हर ट्रक में 4 लॉन्चर होते हैं। यानी उसमें से 4 मिसाइलें निकलती हैं। यूं समझें कि एक रेजीमेंट में 32 मिसाइलें होती हैं। एक ही समय पर भारत 32 मिसाइलों दाग सकता है।

अमेरिका ने इसके इस्तेमाल पर क्या कहा था
अमेरिका के रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने पिछले साल कहा था कि भारत एस400 मिसाइल का इस्तेमाल कर सकता है। भारत इसका इस्तेमाल चीन और पाकिस्तान के खिलाफ कर सकता है। अमेरिकी डिफेंस इंटिलिजेंस एजेंस के डायरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल स्कॉट बेरियर ने कहा था कि भारत को रूस ने साल 2021 के दिसंबर में एस 400 एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम देना शुरू किया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...