6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयजेल में 8.5 किलो घट गया सीएम केजरीवाल का वजन? तिहाड़ प्रशासन...

जेल में 8.5 किलो घट गया सीएम केजरीवाल का वजन? तिहाड़ प्रशासन आ गया जवाब, जानिए क्या है सच्चाई

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी ने रविवार को बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया था की सीएम केजरीवाल का तिहाड़ जेल में वजन घट रहा है। आप नेताओं का आरोप था कि दिल्ली के सीएम की तबीयत जेल के अंदर खराब हो रही है। इसपर पर आज तिहाड़ जेल प्रशासन ने जवाब दिया है। जेल प्रशासन ने बताया कि उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। वहां से कहा गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री का वजन उतना भी नहीं गिरा है जितना दावा किया जा रहा है।

जेल सुप्रीटेनडेंट ने दी केजरीवाल की हेल्थ अपडेट
दिल्ली तिहाड़ जेल के सुप्रीटेनडेंट ने अपने बयान में बताया कि 1 अप्रैल 2024 को केजरीवाल पहली बार तिहाड़ जेल आए थे। तब उनका वजन 65 किलोग्राम था। 1 महीने बाद 10 मई को उनका वजन जब दोबारा नापा गया तब 64 किलोग्राम था, मतलब 1 किलो ही घटा था। उसके बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली थी जिसके बाद उन्होंने 2 जून को सरेंडर किया था। एक निजी चैनल के पास इसकी मेडिकल रिपोर्ट की कॉपी भी है।

कब-कितना रहा केजरीवाल का वजन?
तिहाड़ जेल अधिकारी के मुताबिक, 2 जून को सरेंडर करने के बाद केजरीवाल का वजन 63.5 किलोग्राम, और इसके ठीक एक महीने बाद 14 जुलाई को 61.5 किलोग्राम वजन था। आम आदमी पार्टी का दावा है कि जेल जाने के बाद सीएम केजरीवाल का वजन 8.5 किलो घटा है, जबकि तिहाड़ जेल ने बताया कि अभी तक सिर्फ 3.5 किलोग्राम ही घटा है। जेल प्रशासन ने यह भी कहा कि जब सीएम का वजन नापा जाता है तब उस वक्त उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद रहती हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...