16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयवापस आ जाओ... मशहूर फैशन इंफ्लुएंसर ईंशा कालरा के पति का निधन,...

वापस आ जाओ… मशहूर फैशन इंफ्लुएंसर ईंशा कालरा के पति का निधन, रुला रहा भावुक पोस्ट

Published on

नई दिल्ली

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ईंशा घई कालरा के पति अंकित कालरा की अचानक मौत की खबर सामने आई है। इस खबर ने सबको चौंका दिया है। अंकित की उम्र महज 29 साल थी। सोशल साइट इंस्टाग्राम पर ईंशा घई ने इस दुखद जानकारी को पोस्ट किया है। इन्फ्लुएंसर ईंशा और अंकित कालरा इंस्टाग्राम पर अपनी मजेदार कपल रील्स के लिए मशहूर थे। हैरानी वाली बात यह है कि अंकित कालरा की कोई मेडिकल हिस्ट्री नहीं थी, इसके बावजूद उनकी अचानक मौत हो गई।

इंस्टाग्राम पर ईंशा कालरा ने अंकित की एक तस्वीर के साथ पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘मुझे एक दिन पीछे ले चलो। मैं चीजों को अलग तरीके से करने का वादा करती हूं। वापस आ जाओ बेबी, मुझे तुम्हारी बहुत याद आ रही है।’ ईंशा ने 20 अगस्त को अपने पति के निधन की जानकारी दी। उन्होंने अंकित की मौत का कारण अभी तक नहीं बताया। ईंशा और अंकित ने फरवरी 2023 में शादी की थी। वे सोशल मीडिया पर रील्स और तस्वीरें शेयर करते रहते थे।

अंकित एक इंटीरियर डिजायनगर और बिल्डर थे। ईंशा और अंकित सोशल मीडिया पर काफी मशहूर थे और अक्सर साथ में रील्स शेयर करते थे। ईशा के इंस्टाग्राम पर 7,28,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। ईंशा और अंकित अक्सर अपनी जिंदगी की हर छोटी-बड़ी बातें अपने फैंस के साथ शेयर करते थे। अंकित की आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट 18 अगस्त को शेयर की गई थी, जिसमें उन्होंने काले रंग की शर्ट और गॉगल्स पहने हुए थे। अंकित के निधन से उनके चाहने वालों को गहरा धक्का लगा है।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...