14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयकांग्रेस MLA की बात सच, रेप के मामलों में नंबर वन राजस्थान,...

कांग्रेस MLA की बात सच, रेप के मामलों में नंबर वन राजस्थान, जानिए अन्य राज्यों के आंकड़ें

Published on

नई दिल्ली

मणिपुर की महिलाओं का वीडियो वायरल होने के बाद देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर चर्चा शुरू हो गई। दरअसल महिलाओं के खिलाफ देश में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। पश्चिम बंगाल, राजस्थान या फिर मणिपुर हो, देश के लगभग हर राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग खुद को डिफेंड कर दूसरे राज्यों के आंकड़े गिना रहे हैं।

इस बीच राजस्थान सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र गुढ़ा ने शुक्रवार को महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध को लेकर अपनी ही सरकार को निशाने पर ले लिया। उन्होंने कहा कि राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ दिन-प्रतिदिन अपराध बढ़ रहा है और हम दूसरे राज्यों पर ध्यान दे रहे हैं। उनके बयान के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान नंबर वन
वहीं अगर आंकड़ों की बात की जाए तो राजेंद्र गुढ़ा की बात सच साबित हो रही है। NCRB के साल 2021 के आंकड़े के अनुसार महिलाओं के खिलाफ देशभर में 30016 रेप के केस दर्ज किए गए थे। इसमें से अकेले राजस्थान में 6337 मामले दर्ज किए गए थे। जबकि मध्यप्रदेश में 2947, उत्तर प्रदेश में 2845 और महाराष्ट्र में 2496 मामले दर्ज किए गए थे।

एनसीआरबी के आंकड़ों में बताया गया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में परिवार की क्रूरता के मामले 21 फ़ीसदी, महिलाओं के अपमान के मामले 20 फीसदी, अपहरण के मामले 17 फीसदी, जबकि रेप के 7 फीसदी मामले दर्ज किए गए थे।

राजेंद्र गुढ़ा ने सीएम गहलोत पर साधा निशाना
राजेंद्र गुढ़ा ने कहा था कि वह विधानसभा में सीएम अशोक गहलोत से जवाब मांगेंगे और जब तक उनकी सांस चलेगी तब तक वह बोलते रहेंगे, भले ही उन्हें जेल में क्यों ना डाल दिया जाए। राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पैरों में पट्टी बांधकर बैठे हुए हैं और वह मुख्यमंत्री हाउस में भी नहीं आते और ना ही कोई जवाब देते हैं। राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि यदि गृह विभाग किसी काबिल व्यक्ति के पास होता तो राजस्थान में अपराध कम होता।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...