7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 429 नए केस,...

दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 429 नए केस, एक की मौत

Published on

नई दिल्ली

देश का राजधानी में एक बार कोरोना की दहशत बढ़ रही है। दिल्ली में 24 घंटों में कोरोना वायरस के 429 केस सामने आए हैं। संक्रमण से एक मरीज की मौत भी हुई है। कोराना वायरस से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मौत की प्राथमिक वजह कोविड-19 नहीं है। कोविड-19 का संक्रमण दर 16.09% रहा और एक्टिव केस 1395 हैं।

2 अप्रैल की हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 249 मरीज ठीक हुए हैं। शनिवार को दिल्ली में 2667 टेस्ट किए गए और कोरोना के 429 केस पॉजिटिव निकले। इनमें से 1946 टेस्ट आरटीपीसीआर/ CBNAAT/ ट्रू NAT और 721 रैपिड एंटीजेन टेस्ट हैं। बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली के कोविड-19 अस्पतालों में कोविड के लिए 7989 बेड हैं, जिनमें से 87 बेड में मरीज हैं।

कोविड केयर सेंटर में 75 बेड हैं और सभी खाली हैं । कोविड हेल्थ सेंटर में 118 बेड हैं, सभी खाली हैं। दिल्ली में अभी होम आइसोलेशन में 879 मरीज हैं। वहीं, शनिवार दिल्ली में 161 लोगों को वैक्सीन दी गईं। पिछले कुछ दिनों से शहर में कोविड के मामले और संक्रमण दर बढ़ते जा रहे हैं। इससे पहले 1 अप्रैल को 416 केस (14.37% संक्रमण दर) और 1 मौत भी सामने आई थी। इससे पिछले हफ्ते 6-7% संक्रमण दर था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...