15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में कोरोना की फुल स्पीड! पिछले 24 घंटे में 1964 नए...

दिल्ली में कोरोना की फुल स्पीड! पिछले 24 घंटे में 1964 नए केस, 8 लोगों की मौत

Published on

नई दिल्ली,

कोराना वायरस के मामले दिल्ली में एक बार फिर बढ़ने शुरू हो गए हैं. गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़े जारी किए, उसके हिसाब से पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,964 नए केस रजिस्टर्ड हुए हैं. इस अवधि में कोरोना से 8 लोगों की मौत हुई है.हालांकि पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,939 रही है. जबकि दिल्ली में कोरोना के कुल एक्टिव केस 6,826 हैं. कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 9.42% रहा है.

बुधवार को भी कोरोना के 1600 से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए थे. स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जानकारी दी थी कि पिछले 24 घंटे में दिल्ली के भीतर कोरोना के 1652 नए केस दर्ज किए गए. जबकि 8 लोगों की मौत हो गई है. राजधानी में ओमिक्रोन के BA.4 और BA.5 सब वैरिएंट के एक्टिव होने के बाद केस तेजी से बढ़े हैं.

नया वैरिएंट ज्यादा संक्रामक
लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में हाल में एक स्टडी में BA 2.75 वैरिएंट भी पाया गया था. ये अधिक तेजी से फैलता है. बुधवार को दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 9.92% था. जबकि मंगलवार को दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 19.20% दर्ज किया गया था.

वायरल बुखार और फ्लू भी सक्रिय
इस बीच एक सर्वे में सामने आया है कि दिल्ली-एनसीआर कोरोना के बीच वायरल बुखार और फ्लू ने भी दस्तक दे दी है. सर्वे के मुताबिक बीते 30 दिनों में 10 में से 8 घर कोविड या फिर वायरल बुखार या फ्लू की चपेट में आए हैं. लोगों का कहना है कि उन्होंने कोविड या फिर सर्दी/जुकाम जैसे लक्षण महसूस किए हैं.

बूस्टर डोज लेने वाले अधिक सुरक्षित
जबकि 17 अगस्त तक के आंकड़ों के हिसाब से चालू महीने में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 87 हो गई है. हालांकि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने 16 अगस्त को बताया था कि जिन लोगों ने वैक्सीन की तीसरी डोज ली है, वो दो डोज लेने वालों की तुलना में ज्यादा सुरक्षित हैं. उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने वाले 90% मरीजों में वो लोग हैं, जिन्होंने दो डोज ली थी. सिर्फ 10% लोग ही ऐसे हैं जिन्होंने बूस्टर डोज ली थी. इसलिए तीसरी डोज लेने वाले कोरोना से ज्यादा सुरक्षित हैं

हवाईजहाज में मास्क अनिवार्य
इस बीच एविएशन सेक्टर के रेग्युलेटर DGCA ने भी कोरोना को लेकर सख्ती का रुख अख्तियार कर लिया है. नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने सभी एयरलाइंस को कोविड प्रोटोकॉल कड़े करने के निर्देश दिए हैं. सभी एयरलाइंस से साफ कह दिया है कि सभी पैसेंजर्स सफर के दौरान अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहने रहें. रेग्यूलेटर ने संकेत दिए हैं कि वह इस संबंध में हवाईअड्डों पर औचक निरीक्षण कर सकता है. नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एयरलाइंस कंपनियां उचित कार्रवाई कर सकती हैं.

Latest articles

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...