8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयतीन साल बाद फिर डरा रहा कोरोना! 146 दिन बाद सबसे ज्यादा...

तीन साल बाद फिर डरा रहा कोरोना! 146 दिन बाद सबसे ज्यादा केस, बरतें ये 8 सावधानियां

Published on

नई दिल्ली,

देश में तीन साल बाद एक बार फिर कोरोना वायरस डराने लगा है. पूरे देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और तेजी से एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ रही है. डेली पॉजिटिविटी रेट भी बढ़ गया है और यह 1.33 फीसदी हो गया है. बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,590 नए मरीज मिले हैं. ये संख्या 146 दिनों में सबसे ज्यादा है. भारत में अब कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 8601 हो गई है. इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ट मोड पर आ गया है. मंत्रालय ने कोरोना को लेकर जॉइंट एडवाइजरी जारी की है. बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए सावधानी बरतने की अपील की है. लोगों को हाथ साफ रखने और सांस लेने में दिक्कत जैसी अन्य सावधानियों को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह निर्देश दिए हैं…
i) विशेष रूप से पहले से बीमार और बुजुर्गों को भीड़भाड़ और खराब हवा वाली जगहों पर जाने से बचना चाहिए.
ii) स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं में ड्यूटीरत डॉक्टर्स, पैरामेडिक्स और अन्य कार्यों के साथ-साथ मरीज और उनके परिजन मास्क जरूर पहनें.
iii) भीड़भाड़ और बंद जगहों पर मास्क अवश्य पहनें.
iv) छींकते या खांसते समय नाक और मुंह को ढकने के लिए रुमाल/टिश्यू का इस्तेमाल किया जाए.
v) हाथों की स्वच्छता बनाए रखें. हाथों को बार-बार धोते रहें.
vi) सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें.
vii) टेस्टिंग को बढ़ावा दिया जाए और लक्षणों होने पर जल्द जानकारी शेयर करें.
viii) सांस की बीमारियों से पीड़ित होने पर सावधानी बरतने की जरूरत है. मिलना-जुलना सीमित करना चाहिए.

10 और 11 अप्रैल को देशव्यापी मॉक ड्रिल होगी
मंत्रालय का कहना है कि अस्पताल में दवाओं, बेड, आईसीयू बेड समेत अन्य तैयारियों का पुख्ता इंतजाम किया जाए. अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेना जरूरी होगा. चिकित्सा उपकरण, चिकित्सा ऑक्सीजन, मौजूदा दिशानिर्देशों के साथ-साथ वैक्सीनेशन कवरेज पर मानव संसाधन पर ध्यान दिया जाए. इस संबंध में 10 और 11 अप्रैल को देशभर में मॉक ड्रिल की योजना बनाई जा रही है, जिसमें सभी जिलों से स्वास्थ्य सुविधाओं (सार्वजनिक और निजी दोनों) से जुड़े लोग हिस्सा लेंगे. इससे पहले 27 मार्च (4:30 – 5:30 अपराह्न) को एक वर्चुअल बैठक होगी, जिसमें मॉक-ड्रिल के बारे में राज्यों को पूरी जानकारी दी जाएगी.

फरवरी के मध्य से केसों में बढ़ोतरी
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कोरोना के लिए टेस्टिंग को लेकर सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने कोविड-19 और इन्फ्लुएंजा बीमारी के बढ़ते मामलों के बीच सरकारी अस्पताल की तैयारियों को परखने के प्लान की जानकारी दी है. पत्र में बताया कि फरवरी के मध्य से देश में COVID-19 मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है.

देश में अधिकांश सक्रिय COVID-19 मामले केरल (26.4 प्रतिशत), महाराष्ट्र (21.7 प्रतिशत), गुजरात (13.9 प्रतिशत), कर्नाटक (8.6 प्रतिशत) और तमिलनाडु (6.3 प्रतिशत) जैसे कुछ राज्यों में रिपोर्ट किए जा रहे हैं. जबकि बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु की दर कम रही है. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को COVID-19 का वैक्सीनेशन पर जोर देने को कहा है.

‘ओमिक्रॉन के नए वैरिएंट XBB.1.16 की संभावना बढ़ी’
सर गंगाराम अस्पताल में बाल चिकित्सा आपातकालीन और क्रिटिकल केयर विभाग में वरिष्ठ सलाहकार डॉ. धीरेन गुप्ता ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से कोविड-19 की स्थिति बदल रही है. केसों में लगातार वृद्धि हो रही है. नए केसों में ओमिक्रॉन के XBB.1.16 वैरिएंट होने की संभावना है. इसके सिम्टम्स समान होने की संभावना है. पहले से बीमार और वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए.

दिल्ली में कोरोना के 152 नए केस आए
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोनावायरस के 152 नए मामले सामने आए हैं. यहां संक्रमण की दर 6.66 प्रतिशत हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुरुवार को पॉजिटिविटी रेट 4.95 प्रतिशत था और 117 केस दर्ज हुए थे. इससे पहले दिल्ली में पिछले अक्टूबर में तीन अंकों की संख्या में केस दर्ज किए गए थे. देश में H3N2 इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोरोना केसों की संख्या में वृद्धि देखी गई है.

दिल्ली में बुधवार को पॉजिटिविटी रेट 5.08 प्रतिशत था और 84 कोरोनावायरस केस मिले थे. इसी तरह मंगलवार को 5.83 पॉजिटिविटी रेट था और 83 मामले दर्ज गए किए थे. शुक्रवार को 6.66 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट के साथ केसों की संख्या बढ़कर 152 हो गई थी. पिछले कुछ महीनों में नए केसों की संख्या में गिरावट देखी गई थी.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...