5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में डरा रहा कोरोना! 15 महीने बाद सबसे ज्यादा कोविड पॉजिटिविटी...

दिल्ली में डरा रहा कोरोना! 15 महीने बाद सबसे ज्यादा कोविड पॉजिटिविटी रेट

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,017 नए मामले सामने आए, जबकि संक्रमण की दर 32.25 प्रतिशत रही, जो 15 महीनों में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। राष्ट्रीय राजधानी में पिछले साल 14 जनवरी को संक्रमण दर 30.6 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

कोरोना से दिल्ली में 4 लोगों की मौत
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20 लाख 24 हजार 244 हो गई और चार मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 26 हजार 567 हो गई है।

कल आए थे 1634 मामले
दिल्ली में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,634 मामले सामने आये थे जबकि तीन लोगों की मौत हो गई थी और इस दौरान संक्रमण की दर 29.68 प्रतिशत रही थी। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,396 मामले सामने आये थे और संक्रमण की दर 31.9 प्रतिशत रही थी।

देश में एक दिन में आए 9 हजार से ज्यादा केस
वहीं भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,111 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 48 लाख 27 हजार 226 हो गई। वहीं एक्टिव मामले बढ़कर 60 हजार 313 पर पहुंच गए।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...