14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयCBI की रडार पर दिल्ली पुलिस के रिश्वतखोर अफसर, SI और दो...

CBI की रडार पर दिल्ली पुलिस के रिश्वतखोर अफसर, SI और दो हेड कांस्टेबल को रंगे हाथ पकड़ा

Published on

नई दिल्ली:

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों में दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर और दो हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। हौज खास थाने में तैनात एसआई युद्धवीर सिंह यादव को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह कथित तौर पर 2.5 लाख रुपये की रिश्वत ले रहा था। दूसरे मामले में, पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में तैनात हेड कांस्टेबल सुधाकर और राजकुमार को कुल 50,000 रुपये की रिश्वत राशि में से 10,000 रुपये लेते हुए गिरफ्तार किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि यादव के खिलाफ एक अदालती मामले में अनुकूल कार्रवाई रिपोर्ट के लिए तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया गया था। सीबीआई ने आरोप लगाया है कि बातचीत के बाद राशि घटाकर 2.5 लाख रुपये कर दी गई थी। अधिकारियों ने बताया कि उसे रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। जिस मामले में हेड कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया गया, वह सीबीआई ने सुधाकर और दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया था।

सीबीआई ने कैसे दबोचा?
सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया, ‘आरोप है कि सादे कपड़ों में चार लोग शिकायतकर्ता की दुकान पर आए और उनमें से दो ने खुद को स्पेशल स्टाफ, दिल्ली पुलिस, आनंद विहार का सदस्य बताया। उन्होंने उसका नाम किसी मामले में न फंसाने के लिए उससे 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी। बातचीत के बाद आरोपियों ने शिकायतकर्ता से आंशिक भुगतान के तौर पर 11,000 रुपये लेने पर सहमति जताई।’ एजेंसी ने जाल बिछाया और सुधाकर और राजकुमार को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे शिकायतकर्ता से आंशिक भुगतान के तौर पर 10,000 रुपये की रिश्वत ले रहे थे।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...