11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीय'समाज के हर वर्ग को सुरक्षित माहौल दें अदालतें', न्यायिक सम्मेलन में...

‘समाज के हर वर्ग को सुरक्षित माहौल दें अदालतें’, न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI चंद्रचूड़

Published on

नई दिल्ली,

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़ ने नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑफ डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशियरी में कहा कि न्याय देना एक अनिवार्य सेवा है. पिछले दशक में किए गए प्रयासों ने हमारी न्यायपालिका को आधुनिक बनाया है. उन्होंने कहा कि अभी एक दिन पहले ही हमने 20 शिशुओं से 100 शिशुओं तक की क्षमता बढ़ाने वाले एक नए शिशुगृह का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि हमें सुनिश्चित करना होगा कि हमारी अदालतें समाज के सभी वर्गों को सुरक्षित माहौल प्रदान करें.

‘लंबित मामले बड़ी चुनौती’
सीजेआई ने कहा, ‘हमारा वर्तमान नेशनल एवरेज डिस्पोजल रेट 95 प्रतिशत है, बावजूद इसके कि लंबित मामलों में प्रगति एक चुनौती बनी हुई है. डिस्पोजल से फाइलिंग के अनुपात को बढ़ाने के लिए कुशल पेशेवरों को काम पर रखना जरूरी है.’

उन्होंने कहा, ‘जिला स्तर पर, न्यायिक कर्मियों की रिक्तियां 28% और गैर-न्यायिक कर्मियों की रिक्तियां 27% हैं. रिक्तियों को भरने के लिए सम्मेलन में न्यायाधीशों के चयन के मानदंडों और सभी रिक्तियों के लिए भर्ती मानदंडों को मानकीकृत करने पर विचार-विमर्श किया गया. समय आ गया है कि न्यायिक सेवा में भर्ती के जरिए राष्ट्रीय एकीकरण के बारे में सोचा जाए, जो क्षेत्रवाद और राज्य केंद्रित चयन की संकीर्ण घरेलू दीवारों को पार करे.’

‘सभी वर्गों के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना होगा’
सीजेआई ने कहा, ‘लंबित मामलों को कम करने के लिए गठित समिति ने तीन चरणों में लंबित मामलों को कम करने के लिए एक एक्शन प्लान तैयार किया है. हाल ही में लोक अदालत के दौरान लगभग 1000 मामलों का निपटारा किया गया. हमें इस तथ्य को बदलना होगा कि जिला स्तर पर केवल 6.7% कोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर महिलाओं के अनुकूल है.’

उन्होंने कहा, ‘हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हमारा न्यायालय समाज के सभी वर्गों, विशेषकर महिलाओं और अन्य कमजोर समूहों, जैसे दिव्यांगजन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति आदि के लोगों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण प्रदान करे

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...