16.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीय'क्राइम सीन से हुई छेड़छाड़', स्टेटस रिपोर्ट में CBI ने कोलकाता कांड...

‘क्राइम सीन से हुई छेड़छाड़’, स्टेटस रिपोर्ट में CBI ने कोलकाता कांड पर किए ये खुलासे, SC में जबरदस्त बहस

Published on

नई दिल्ली,

कोलकाता कांड में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है. ट्रेनी महिला डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में सीबीआई ने दावा किया है कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज में क्राइम सीन यानी मौके पर छेड़छाड़ की गई है. पुलिस ने अंतिम संस्कार के बाद एफआईआर दर्ज की. इस पूरे घटनाक्रम के दरम्यान अस्पताल प्रशासन पूरी तरह उदासीन रहा. केस में लीपापोती और पर्दा डालने की कोशिश की गई. घटना की सूचना भी परिजनों को देर से दी गई थी.

सीबीआई ने एक-एक कर घटना से जुड़े चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, डीडी में जो एंट्री की गई है, उसके मुताबिक सुबह 10:10 बजे (9 अगस्त) अप्राकृतिक मौत होना बताया गया है. उन्होंने सवाल पूछा कि इसके बावजूद 11:30 बजे अपराध स्थल पर सीलिंग की कार्रवाई हुई? आप (अस्पताल प्रशासन) क्या कर रहे थे?

पश्चिम बंगाल की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा, इसकी पूरी वीडियोग्राफी की गई है और मेरे पास पूरी टाइमलाइन है. कोर्ट रूम में एक समय ऐसा भी आया, जब मामले की जानकारी राज्य से लेकर सीबीआई को सौंपने को लेकर सॉलिसिटर जनरल और कपिल सिब्बल के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली.

SG मेहता ने कहा, हमें (CBI) कुछ नहीं दिया गया है. इस पर जस्टिस मनोज मिश्रा ने कहा, शव परीक्षण कब हुआ? इस पर सिब्बल ने कहा, 9 तारीख को. जस्टिस मिश्रा ने पूछा- लेकिन डीडी एंट्री तो अलग ही बयां कर रही है.सिब्बल का कहना था कि मेरे पास पूरी टाइमलाइन है और मैं मिनट टू मिनट बता सकता हूं. जस्टिस पारदीवाला ने सवाल किया कि ट्रेनी डॉक्टर का पोस्टमॉर्टम कितने बजे हुआ? सिब्बल ने बताया कि 6:10 से 7 बजे के बीच हुआ.

बेंच ने कहा, अगर यह अप्राकृतिक मौत का मामला है तो आपने पोस्टमॉर्टम क्यों कराया? तुषार मेहता का कहना था कि डॉक्टर्स की बात भी सुनी जानी चाहिए.जस्टिस पारदीवाला ने कहा, ये केस चौंकाने वाला है और 30 साल के करियर में मैंने ऐसा लापरवाही भरा मामला नहीं देखा है. कोर्ट का कहना था कि हड़ताली डॉक्टर्स काम पर लौट आएं. सीजेआई ने कहा, मैं जानता हूं कि डॉक्टर 36 घंटे तक काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, 36-48 घंटे की ड्यूटी सही नहीं है.

क्या सीबीआई संदीप घोष को गिरफ्तार करेगी?
सीबीआई को बर्खास्त प्रिंसिपल संदीप घोष की ओर से खामियां मिलीं हैं. सीबीआई को इस बात के सबूत मिले हैं कि अपराध स्थल में बदलाव किया गया है. सीबीआई ने मामले को संवेदनशीलता से संभालने में अस्पताल अधिकारियों की ओर से भी खामियां पाई हैं. सीबीआई का मानना ​​है कि ऐसे मामलों में सभी प्रोटोकॉल जानने के बावजूद अस्पताल के अधिकारी, विशेष रूप से बर्खास्त प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष, अपराध स्थल की पूरी तरह से सुरक्षा करने में विफल रहे. कॉलेज के तत्कालीन प्राचार्य संदीप घोष ने हत्या की सूचना दिये जाने के बाद भी सक्रिय कार्रवाई नहीं की. रेनोवेशन का काम भी सीबीआई की जांच के घेरे में है और इसी सिलसिले में संदीप घोष से पूछताछ की जा रही है. एफआईआर दर्ज करने में देरी भी सीबीआई की जांच के दायरे में है. कोलकाता पुलिस द्वारा दी गई टाइमलाइन भी सीबीआई की जांच के दायरे में है.

इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा भी हुआ है. आजतक को इस क्रूर अपराध की पूरी जानकारी हाथ लगी है. सीबीआई द्वारा अब तक की गई जांच में मृतका के साथ रेप और हत्या में संजय रॉय की संलिप्तता सामने आई है. सीबीआई ने फॉरेंसिक रिपोर्ट की भी स्टडी की है. ये स्टडी रिपोर्ट बताती है कि पीड़िता के साथ संजय रॉय ने रेप किया और उसकी हत्या कर दी. डीएनए निष्कर्षों ने संजय रॉय की संलिप्तता की भी पुष्टि की है.

सीबीआई ने सीसीटीवी फुटेज भी देखा है जिससे पता चलता है कि अपराध संजय रॉय ने किया. सीबीआई ने ऑटोप्सी रिपोर्ट भी देखी है. फिलहाल, यह गैंगरेप और हत्या का मामला नहीं, बल्कि रेप और हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. हालांकि, सीबीआई को अभी भी ज्यादा लोगों की संलिप्तता और गैंगरेप की आशंका पर अपनी जांच पूरी करनी है. इस पर अंतिम राय लेने के लिए सीबीआई स्वतंत्र विशेषज्ञों को फोरेंसिक रिपोर्ट भेज सकती है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...