14.7 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराष्ट्रीयपाकिस्तानी लड़की से निकाह वाली बात छिपाकर रखी… CRPF जवान मुनीर अहमद...

पाकिस्तानी लड़की से निकाह वाली बात छिपाकर रखी… CRPF जवान मुनीर अहमद बर्खास्त, जानें पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली:

CRPF के 41वीं बटालियन में तैनात सिपाही मुनीर अहमद को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। आरोप है कि उन्होंने एक पाकिस्तानी महिला से शादी की और उसे वीजा खत्म होने के बाद भी छुपा कर रखा। साथ इस बात की जानकारी सीआरपीएफ को नहीं दी गई। यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा था, इसलिए उन्हें तुरंत बर्खास्त कर दिया गया।

जवान की पत्नी मीनल खान का वीजा 22 मार्च 2025 को खत्म हो चुका था। जवान ने यह बात भी विभाग से छिपाई। साथ ही उसने विभाग से इस तथ्य को भी छिपाया कि उसकी पत्नी ने लॉन्ग टर्म वीजा के लिए अप्लाई किया है। इस बारे में सीआरपीएफ की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐसा लगता है कि सिपाही मुनीर ने कोर्ट को भी सचाई छिपाते हुए गुमराह किया है।

कोर्ट में है मामला
यह मामला जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के समक्ष विचाराधीन है। हाई कोर्ट ने 29 अप्रैल को मीनल के पाकिस्तान जाने पर 14 मई तक अगली सुनवाई पर स्टे लगा दिया है। सीआरपीएफ के अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में प्रथम दृष्टया उनके जवान मुनीर अहमद पर अनुशासनात्मक कार्रवाई बनती है। चूंकि, सिपाही मुनीर ने सबसे पहले 18 अक्टूबर, 2023 को सीआरपीएफ में अपने कमांडेंट को लेटर लिखकर पाकिस्तानी नागरिक लड़की से शादी करने की अनुमति मांगी थी। मामला विभाग में विचाराधीन चल रहा था। इसके बावजूद बाद में पता लगा कि सिपाही मुनीर ने विभाग से उसकी शादी के लिए परमिशन दिए बिना ही शादी कर ली थी।

टूरिस्ट वीजा पर आई थी भारत
28 फरवरी 2024 को मीनल पाकिस्तान से टूरिस्ट वीजा पर भारत आई थी। जहां शादी के बाद वह जम्मू में सिपाही मुनीर के घर पर रह रही है। उसका वीजा 22 मार्च 2025 तक ही वैध था। आरोप है कि सिपाही मुनीर ने बिना एनओसी मिले पाकिस्तानी लड़की से निकाह किया, फिर उसका वीजा खत्म होने के बाद भी वह उसे अवैध रूप से भारत में रख रहा था।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...