10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयफिर आ रहा चक्रवाती तूफान! बंगाल की खाड़ी पर गहरा दवाब, इन...

फिर आ रहा चक्रवाती तूफान! बंगाल की खाड़ी पर गहरा दवाब, इन राज्यों में बरसेंगे बादल

Published on

नई दिल्ली,

पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना दबाव गुरुवार सुबह उत्तर और उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया और गहरे दबाव में तब्दील हो गया. मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान कार्यालय के अनुसार गहरा दबाव उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ता रहेगा और अगले 24 घंटों में चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है और शनिवार सुबह बांग्लादेश में कुरुपारा और मोंगला के बीच लैंडफॉल होगा.

जानें क्या होगी हवा की रफ्तार
लैंडफॉल के वक्त हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. वहीं, 18 नवंबर की सुबह हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हो सकती है. मौसम की इस प्रणाली को देखते हुए, मौसम विभाग ने कहा कि गुरुवार को आंध्र प्रदेश के तट और उसके आसपास 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.

आंध्र प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान
इसके अलावा, आज यानी गुरुवार को दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के आसपास और गुरुवार और शुक्रवार को उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट पर समुद्र की स्थिति खराब होने की संभावना है. इसको देखते हुए, मौसम विभाग ने मछुआरों को 16 और 17 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट और उसके आसपास समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है. वहीं, मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

अगले 24 घंटे में इन राज्यों में होगी बारिश
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की मानें तो अगले तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश संभव है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है. इसी के साथ, केरल, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और दक्षिणी असम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...