8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयट्रेडमिल में करंट से मौतः जिम मालिक ने हार्ट फेल बताकर परिवार...

ट्रेडमिल में करंट से मौतः जिम मालिक ने हार्ट फेल बताकर परिवार को किया गुमराह, PM रिपोर्ट ने उगला सच

Published on

नई दिल्ली

रोहिणी के सेक्टर-15 में एक जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त करंट लगने से 24 साल के सक्षण की मौत हो गई। सक्षम की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हुआ है। जिम में हुए हादसे के बाद जिम के मालिक ने परिवारवालों को बताया कि सक्षम को हार्ट अटैक आ गया है। पुलिस को इस हादसे की सूचना हॉस्पिटल की तरफ से दी गई, जहां सक्षम को बेहोशी को बेहोशी की हालत में एडमिट कराया गया था।

अगले महीने होने वाला था प्रमोशन
सक्षम गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब कर रहे थे। कंपनी में अगले महीने उनका प्रमोशन था। यह जानकारी मृतक सक्षम के चचेरे भाई मुकुल पारुथी ने दी। उन्होंने बताया कि, लापरवाही के इस हादसे में सक्षम की मौत के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। सक्षम के परिवार में पिता मुकेश कुमार, मां किरण और एक छोटी बहन है। पिता की बादली में ब्रेड की फैक्ट्री हैं। परिवार मूल रूप से हिसार का है। दिल्ली में काफी साल से रह रहे हैं। सक्षम पढ़ाई में शुरू से इंटेलीजेंट रहे। घर पर रहते समय नई नई रेसिपी बनाने का शौक था। इसके लिए वह किचन में अक्सर मां की मदद करते थे।

परिवार को किया गया गुमराह
चचेरे भाई मुकुल ने बताया कि 24 साल के सक्षम की जिस समय मौत हुई। परिवार को गुमराह किया गया। जिम संचालक की तरफ से बताया गया कि सक्षम का हार्ट फेल हो गया है। शुरू में तो परिवार भी इस दावे पर यकीन कर बैठा था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलने की जानकारी सामने आने पर पता चला कि उन्हें करंट लगा है। इससे पहले परिवार जिम पहुंचकर इसकी जांच करता, पुलिस ने पहले ही पूरी छानबीन कर ली थी। वहां के सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर दिखा कि सक्षम को करंट लगा और उनकी बॉडी अकड़ गई। सक्षण को करंट लगते ही जिम में मौजूद दूसरे लोग उन्हें संभालने आए तो उन्हें भी करंट लगा।

जिम संचालक पर लापरवाही का आरोप
इस जिम पहले बहुत पहले जाते थे। लेकिन बीच में छोड़ दिया था। अभी दो तीन दिन पहले ही सक्षम ने जिम में फिर से जाना शुरू किया था। मुकुल के मुताबिक, जिम में वर्कआउट करने जो लोग आते थे, उन्हें कई तरह की दिक्कतों को सामना करना पड़ता था। जिनमें कभी पंखा, कभी इलेक्ट्रिकल पार्ट खराबी। आरोप है कि कई बार वहां आने वालों ने जिम संचालक को कंप्लेंट दी। मगर गंभीरता से नहीं लिया। सक्षम की जिस ट्रेड मिल को छूने से करंट लगा। वहां से जा रहा एक तार शॉर्ट था, जो मेटल से टच था। वर्क आउट करने के बाद जैसे ही सक्षम बैठे और सपोर्ट के लिए ट्रेड मिल पर हाथ रखा। उसी समय बॉडी में करंट दौड़ गया।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...