7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: 24 घंटे में कोरोना के 295 नए केस, स्वास्थ्य मंत्री बोले-...

दिल्ली: 24 घंटे में कोरोना के 295 नए केस, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैनिक की स्थिति नहीं

Published on

नई दिल्ली,

देशभर में एक बार फिर कोरोना ने पैर पसारने शुरू दिए हैं. कई राज्यों में कोविड-19 के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. इसी क्रम में दिल्ली में भी कोरोना के मरीजों की संख्या में उछाल आया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 295 नए मामले सामने आए हैं. इस दौरान कुल 2363 टेस्ट किए गए. रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 12.48% दर्ज किया गया है. इसके साथ ही शहर में एक्टिव मामलों की संख्या 932 हो गई है.

वहीं इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि दिल्ली में कोरोना के चलते फिलहाल कोई नया प्रतिबंध नहीं लगेगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल पैनिक की स्थिति नहीं है. दिल्ली में ऑक्सीजन का 10% हिस्सा ही फ़िलहाल इस्तेमाल में है. पिछले दिनों हुई मौतों के मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि उन्हें पहले से गंभीर बीमारियां थीं. दिल्ली में कोरोना टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. लक्षण पाए जाने पर लोगों को कोरोनावायरस टेस्ट कराने की सलाह दी गई है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली आने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए केंद्र सरकार के प्रोटोकॉल को ही फॉलो किया जाएगा. 2 प्रतिशत रैंडम यात्रियों के टेस्ट कराए जाते हैं, हालांकि उसका रिजल्ट बेहद कम है. मास्क पहनना अनिवार्य करने को लेकर फिलहाल कोई भी प्रस्ताव मीटिंग में नहीं रखा गया है, बाकी राज्य में कोरोना वायरस से निपटने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं, इसकी रिपोर्ट भी हेल्थ डिपार्टमेंट तैयार करेगा और रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी जाएगी.

देश में बढ़ रहे कोरोना के केस
भारत में 24 घंटे में कोरोना के 3,016 मामले मिल हैं.एक्टिव केस भी बढ़कर 13,509 हो गए हैं. इससे पहले देश में 2 अक्टूबर को 3,375 केस मिले थे. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि देश में पिछले 24 घंटे में 14 लोगों ने अपनी जान गंवाई है. भारत में पॉजिटिविटी रेट 2.73% हो गया है. अब तक देश में कोरोना के 4.47 करोड़ केस सामने आ चुके हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...