9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: सफदरजंग एन्क्लेव में फैशन डिजाइनर का शव मिला, पुलिस ने खुदकुशी...

दिल्ली: सफदरजंग एन्क्लेव में फैशन डिजाइनर का शव मिला, पुलिस ने खुदकुशी की जताई आशंका

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में एक फैशन डिजाइनर के सुसाइड करने का मामला सामने आया है. घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि फैशन डिजाइनर ने ये कदम क्यों उठाया. पुलिस जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि दीपिका (26 साल) फैशन डिजाइनर थी. उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ट्रामा सेंटर भेज दिया है. पुलिस आगे की जांच में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के मुताबिक, परिवार वालों से जानकारी मिलने के बाद ही पता चल पाएगा कि दीपिका ने ये कदम क्यों उठाया? दीपिका का कोई सुसाइड नोट मिला या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

इससे पहले दिल्ली के होटल Holiday Inn में 28 साल की युवती ने आत्महत्या कर ली थी. युवती सरकारी डिस्पेंसरी में मेडिकल अफसर थी. युवती का शव होटल के कमरे में लगे वाटर स्प्रिंकलर से लटका मिला था. पुलिस ने बताया था कि महिला डॉक्टर किसी शख्स के साथ रिलेशन में थी. लेकिन घरवाले इसका विरोध कर रहे थे. ऐसे में महिला अधिकारी ने आत्महत्या का फैसला किया. वह 7 जुलाई को अपने घर से बिना बताए निकली थी. लड़की के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत भी दर्ज कराई थी. लेकिन अगले दिन उसका शव होटल के कमरे में लटका मिला था.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...