9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: मेट्रो स्टेशन पर तैनात CISF जवान ने खुद को गोली मारकर...

दिल्ली: मेट्रो स्टेशन पर तैनात CISF जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नांगलोई मेट्रो स्टेशन पर एक CISF कॉन्स्टेबल ने गुरुवार को आत्महत्या कर ली. कथित तौर पर उसने अपनी सर्विस राइफ से खुद को गोली मारी. एजेंसी के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 7 बजे की है. मृतक जवान शहरे किशोर का शव एक्स-रे बैगेज स्कैनर के पास से बरामद किया गया.

जानकारी के मुताबिक कॉन्स्टेबल साल 2014 में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में शामिल हुआ था.अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा करने वाली सीआईएसएफ यूनिट में तैनात जवान ने अपने सर्विस हथियार का इस्तेमाल कर खुद को मार डाला. दिल्ली पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है.

बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, कि किसी जवान ने खुद गोली मारकर खुदकुशी कर ली हो. इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. पिछले महीने झारखंड के चतरा जिले में एक 32 वर्षीय सीआरपीएफ जवान ने अपनी सर्विस राइफल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली, जिसके बाद उसकी मौत हो गई. एजेंसी के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि यह घटना राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर वशिष्ठ नगर इलाके में 190 बटालियन के सीआरपीएफ पिकेट पर हुई.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...