10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली सरकार के मंत्री आनंद ने हवाला के जरिए चीन भेजा पैसा,...

दिल्ली सरकार के मंत्री आनंद ने हवाला के जरिए चीन भेजा पैसा, छापेमारी के बाद ED का दावा

Published on

नई दिल्ली

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को कहा कि राजस्व खुफिया निदेशालय ने दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता राजकुमार आनंद पर चीन को हवाला के जरिए पैसा भेजने और विभिन्न सामानों के आयात पर 7 करोड़ रुपये के सीमाशुल्क की चोरी का आरोप लगाया है। जांच एजेंसी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में 57 साल के मंत्री के परिसरों पर छापेमारी की है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे शुरू हुई छापेमारी शुक्रवार सुबह लगभग पांच बजे खत्म हुई। एजेंसी ने कहा कि उसने सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध करने के लिए राजस्व खुफिया निदेशालय द्वारा दायर अभियोजन शिकायत के आधार पर आनंद और उनसे जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ जांच शुरू की।

ED ने एक बयान में आरोप लगाया, ‘उक्त शिकायत के अनुसार, राज कुमार आनंद ने चीन को हवाला के जरिए भुगतान किया और विभिन्न आयात पर लगभग 7 करोड़ रुपये के सीमा शुल्क की चोरी की।’ बयान में कहा गया है कि एक स्थानीय अदालत ने 11 अगस्त को अपराध का संज्ञान लिया था।

मंत्री बोले, कोई गलत का नहीं किया
समाज कल्याण और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री आनंद ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उनके खिलाफ मामला 2005 का है और उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है।पटेल नगर से विधायक आनंद ने राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस इलाके में स्थित उनके आवास से सुबह करीब पांच बजे ईडी अधिकारियों के जाने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘छापेमारी करीब 23 घंटे चली और यह ‘आप’ नेताओं को परेशान करने का षड्यंत्र है। हमें परेशान किया जा रहा है।’

आनंद के खिलाफ बृहस्पतिवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, कोलकाता और उत्तर प्रदेश में 13 स्थानों पर छापेमारी शुरू की गई थी। ईडी ने दावा किया कि उसने छापेमारी के दौरान 74 लाख रुपये नकदी, अपराध में इस्तेमाल हुए विभिन्न दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड के अलावा राज कुमार आनंद के प्रमुख कर्मचारियों के जरिए 2023 में चीन भेजे गए बेहिसाब धन और हवाला भुगतान से संबंधित सबूत जब्त किए।डीआरआई केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के तहत काम करने वाला एक जांच संगठन है। जबकि हवाला का मतलब बैंकिंग और गैर-बैंकिंग माध्यम से अवैध और धोखाधड़ी के जरिए किया जाने वाला वित्तीय लेनदेन होता है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...