7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: 'पति पर रेप केस है', CBI अफसर बन NDMC अधिकारी की...

दिल्ली: ‘पति पर रेप केस है’, CBI अफसर बन NDMC अधिकारी की पत्नी को किया कॉल, ठगे 2 लाख

Published on

नई दिल्ली,

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एजेंसी के मुताबिक, पुलिस ने बुधवार को बताया कि साइबर अपराधियों ने NDMC अधिकारी की पत्नी से कथित तौर पर 2 लाख रुपये ऐंठ लिए और उसके पति को मीडिया में ‘बलात्कार मामले’ में बेनकाब करने की धमकी दी.

एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता ने पहले ही 2 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए थे और 1.5 लाख रुपये और ट्रांसफर करने वाली थी, तभी उसका पति घर लौट आया और दोनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी.

पैसे मांगने के साथ दी धमकी
एफआईआर में कहा गया है, “21 मई को मेरी पत्नी को एक नंबर से कॉल आया और कॉल करने वाले ने खुद को सीबीआई क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया. उसने मेरी पत्नी से कहा कि मैं बलात्कार के एक मामले में शामिल हूं और मीडिया में मेरा नाम उजागर करने की धमकी दी.”

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) में कार्यरत अधिकारी ने पुलिस को बताया कि मामले को दबाने के लिए धोखेबाजों ने कथित तौर पर उनकी पत्नी से दो लाख रुपये मांगे, जो उसने उन्हें ट्रांसफर कर दिए और बाद में उसने फिर 1.50 लाख रुपये की और मांग की.पीड़ित ने एफआईआर में बताया कि, “शाम के करीब 4 बजे मैं अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौटा, मेरी पत्नी डरी हुई थी और उसने पूरी बात बताई.

पुलिस ने बताया कि घटना के बारे में पता चलने के बाद अधिकारी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर धोखाधड़ी की जानकारी दी.उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 419 (छद्मवेश द्वारा धोखाधड़ी) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत एफआईआर दर्ज की और मामले की जांच शुरू की.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...