नई दिल्ली,
दिल्ली के द्वारका साउथ इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है.
दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में सनसनी
गौरतलब है कि शनिवार शाम करीब चार बजे बाइक सवार बदमाशों ने द्वारका साउथ इलाके में कार सवार एडवोकेट वीरेंद्र की गोली मारकर हत्या की. इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. प्रथम दृष्टया पुलिस इस वारदात के पीछे आपसी रंजिश मान रही है और CCTV की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है. हालांकि, अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है.
वारदात को लेकर पुलिस का बयान
पुलिस का कहना है कि शाम 4 बजकर 20 मिनट पर अर्टिगा कार सवार एक वकील की गोली मारकर हत्या की सूचना मिली थी. पता चला है कि इस वारदात को मोटरसाइकिल सवार 2 बदमाशों ने अंजाम दिया. वहीं, मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार निवासी सेक्टर-12, द्वारका के रूप में हुई है. मामले की जांच में कई टीमें लगी हैं. वकील को पूर्व में सुरक्षा मुहैया कराई गई थी. मगर, साल 2021 में सुरक्षा वापस ले ली गई थी. इस दौरान उचित प्रक्रिया का पालन किया गया था.
