12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: रिश्वतखोरी के आरोप पर सब रजिस्ट्रा के खिलाफ जांच की अनुमति,...

दिल्ली: रिश्वतखोरी के आरोप पर सब रजिस्ट्रा के खिलाफ जांच की अनुमति, LG दी इजाजत

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने राजस्व विभाग (GNCTD) के एक उप रजिस्ट्रार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PCA) के तहत जांच की अनुमति दी है. बता दें कि उप रजिस्ट्रार पर काम के लिए आवेदकों से रिश्वत मांगने का आरोप है. यह शिकायत जनकपुरी के तत्कालीन सब रजिस्ट्रार योगेश गौड़ के खिलाफ साल 2019 और 2020 में दर्ज की गई थी.

इस मामले पर एलजी ने कहा कि न्याय के हित में गौड़ के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच करने की जरूरत है. इसलिए सतर्कता निदेशालय को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (ACB), जीएनसीटीडी से मिले अनुरोध पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया जाना चाहिए. एलजी ने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ कमीशनबाजी के कई सबूत हैं.

रिश्वत देने के बाद मिलती है मंजूरी
दरअसल, सतर्कता निदेशालय ने यह पाया है कि शिकायतकर्ता के आरोपों से संबंधित मामले में राजस्व विभाग ने स्पष्टीकरण नहीं दिया था. सच्चाई सामने लाने के लिए, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत जांच की सिफारिश की थी. बता दें कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी अधिकारी दस्तावेजों को लंबित रखते हैं और रिश्वत देने के बाद ही उन्हें मंजूरी देते हैं.

30 हजार रुपए की दी थी रिश्वत
पीड़ित ने दूसरी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने अपनी उत्तम नगर गुलाब बाग की संपत्ति के पंजीकरण के लिए एजेंट राहुल के जरिए 30 हजार रुपये की रिश्वत दी थी. रिश्वत की रकम गैरकानूनी निर्माण के कारण दिल्ली नगर निगम (MCD) के साथ ‘बुक की गई संपत्ति’ की मुहर न लगाने के लिए ली गई थी.

एसडीएम ने गठित की थी समिति
शिकायतकर्ता का यह भी आरोप था कि गौड़ बिना कारण के दस्तावेजों को रोकते हैं. इस मामले की जांच के लिए एसडीएम (राजौरी गार्डन) की अध्यक्षता में समिति गठित की थी. समिति ने पाया है कि आरोपी अधिकारी के पास बिना किसी ठोस कारण के बड़ी संख्या में पंजीकृत दस्तावेज मिले हैं, जो गलत इरादे को दर्शाते हैं.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...