9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयFIR में अफसरान बाला और इस्तगासा जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेगी...

FIR में अफसरान बाला और इस्तगासा जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करेगी दिल्ली पुलिस

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने एक सर्कुलर जारी कर चार्जशीट और FIR में कठिन उर्दू शब्दों के इस्तेमाल से बचने के लिए कहा है. इसके साथ ही सर्कुलर में ऐसे 383 शब्दों की लिस्ट भी दी गई है, जो आमतौर पर बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल नहीं होते हैं. क्योंकि ऐसे शब्दों का मतलब भी लोगों को पता नहीं होता है. इन कठिन शब्दों की जगह हिंदी और अंग्रेजी में सरल शब्दों में क्या लिखा जा सकता है यह भी सर्कुलर में लिखा गया है.

कोर्ट ने क्या कहा था?
आमतौर पर FIR लिखते वक्त, चार्जशीट दायर करते वक्त और यहां तक कि डीडी एंट्री करते वक्त भी उर्दू-फारसी के ऐसे शब्दों का उपयोग किया जाता है जो बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल नहीं किए जाते. इस मामले में 2018 में एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी, जिस पर 7 अगस्त 2019 में हाईकोर्ट ने आदेश पारित किया था. इसमें कहा गया था कि FIR शिकायतकर्ता के शब्दों में ही दर्ज होनी चाहिए. इसमें बहुत अधिक जटिल भाषा का प्रयोग नहीं होना चाहिए. कोर्ट की तरफ से यह भी कहा गया था कि पुलिस आम लोगों के लिए काम करती है ना कि उन लोगों के लिए, जिन्होंने उर्दू फारसी इंग्लिश और हिंदी में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है.

इस आदेश को जारी करने के साथ ही यह साफ कर दिया गया है कि इन आदेशों का पालन किया जाए और अगर कोई इनका पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है.

पीड़ित की जुबां में दर्ज होगी FIR
पुलिस की तरफ से ऐसे उर्दू और फारसी शब्दों की एक लिस्ट भी जारी की गई है, जिनका इस्तेमाल अबतक एफआईआर में किया जा रहा था. इन कठिन शब्दों के साथ उनकी जगह सरल शब्दों की भी लिस्ट दी गई है, ताकि अधिकारी एफआईआर और चार्जशीट के वक्त उन शब्दों का इस्तेमाल करें, ताकि शिकायतकर्ता और उस मामले से जुड़े लोग आसानी से उसका मतलब समझ सकें.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...