16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: तेज रफ्तार ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को...

दिल्ली: तेज रफ्तार ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को कुचला, 3 की मौत

Published on

दिल्ली,

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. जहां फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को एक ट्रक ने कुचल दिया. जिससे 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 2 घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, मृतकों के शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है.

बताया जाता है कि घटना उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में हुई. पुलिस ने बताया कि पीड़ित बेघर थे और फुटपाथ पर सो रहे थे. इसी बीच सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक आया और कुचलते हुए चला गया.

पुलिस ने बताया कि पीड़ितों को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, अन्य दो को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. उनकी पहचान के लिए लोगों की मदद ली जा रही है. आपको बता दें कि फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचलने की यह कोई पहली घटना नहीं है. कुछ महीने पहले भी इसी तरह का हादसा हुआ था.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...