3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: ASI की संदिग्ध मौत, दूसरी पत्नी के घर मिली लाश, डेडबॉडी...

दिल्ली: ASI की संदिग्ध मौत, दूसरी पत्नी के घर मिली लाश, डेडबॉडी के पास सोए थे बच्चे

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी नई दिल्ली के मीर दर्द इलाके में एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) की मौत का संदिग्ध मामला सामने आया है. पुलिस को शनिवार दोपहर सूचना मिली थी कि मिरदर्द रोड इलाके के घर नंबर-82 में एक पुलिसवाले की डेथ हो गई है. मृतक के पास उसके 2 छोटे बच्चे मौजूद हैं और घर में कोई नहीं है.

मौका-ए-वारदात पर पहुंची पुलिस ने देखा कि घर में हिना खान (30) नाम की एक महिला मौजूद थी. जिसके साथ 3 छोटे बच्चे भी मौजूद थे. महिला ने बताया कि उनके पति यूनुस खान (40 साल) दिल्ली पुलिस कमला मार्केट स्थित क्राइम ब्रांच में पदस्थ थे.

बीती रात पति 2 बच्चों के साथ घर पर रह गए थे, जबकि वह अपनी 6 साल की बेटी को लेकर मायके चली गई थी. जब उसने पति को फोन मिलाया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ. जिसके बाद पत्नी लौटकर घर पर पहुंची और दरवाजा खोलने की कोशिश की. लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला. इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और देखा कि अंदर पति की लाश पड़ी हुई थी.

एएसआई यूनुस खान की लाश के अगल-बगल उनके 2 छोटे बच्चे मौजूद थे, जिनकी उम्र 2 से 3 साल बताई जा रही है. दोनों ही बच्चे लाश के आसपास सोए हुए थे. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम को बुलाया गया. मौका-ए-वारदात पर टीम ने फोटो लिए हैं और फॉरेंसिक टीम ने सबूत इकट्ठा किए गए हैं.

मृतक यूनुस खान हरियाणा के मेवात के रहने वाले थे और फिलहाल कमला मार्केट ब्रांच में पदस्थ थे. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. यूनुस की दो पत्नियां हैं. पहली पत्नी जरीना से उनके 7 बच्चे हैं, जबकि दूसरी पत्नी हिना से उनके 3 बच्चे हैं. ASI की लाश उनकी दूसरी पत्नी हिना के घर से मिली है.

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...