7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: इस गैंगस्टर ने ली बीजेपी नेता की हत्या की जिम्मेदारी, बताया...

दिल्ली: इस गैंगस्टर ने ली बीजेपी नेता की हत्या की जिम्मेदारी, बताया क्या थी दुश्मनी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के द्वारका इलाके में बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या की जिम्मेदारी एक गैंगस्टर ने ली है. उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर बताया है कि वो हत्या उसी ने कराई है.बता दें कि शुक्रवार की शाम को बिंदापुर इलाके में सुरेंद्र मटियाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. बीजेपी नेता मटियाला के दफ्तर में घुसकर बदमाशों ने उन्हें 6 गोली मार दी थी.

अब सुरेंद्र मटियाला की हत्या की जिम्मेदारी गैंगस्टर कपिल सांगवान ने ली है. वो नंदू गैंग के लिए काम करता है. दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान सोशल मीडिया पर एक पोस्ट मिली है. इस पोस्ट में कपिल सांगवान नाम का गैंगस्टर ने कहा है कि हत्या उसी ने कराई है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. पोस्ट में बताया गया है कि ये हत्या प्रॉपर्टी विवाद में की गई है. गैंगस्टर कपिल सांगवान अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. वहीं कपिल सांगवान का सरगना नंदू इंडिया से बाहर बताया जा रहा है.

पुलिस को मौका-ए-वारदात से सीसीटीवी फुटेज मिली है. उसमें हमलावर हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार होते हुए नजर आ रहे हैं. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और लोकल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.जांच में ये भी सामने आया है कि कपिल सांगवान, सुरेंद्र मटियाला से एक्सटॉर्शन की भी डिमांड कर रहा था और नहीं देने पर हत्या की गई है. अभी फिलहाल पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है और शूटरों की पहचान करने में जुटी हुई है.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...