दक्षिण पश्चिम दिल्ली,
दिल्ली के द्वारका इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ. यहां एक निर्माणधीन अस्पताल की बिल्डिंग की बेसमेंट की दीवार गिर गई. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक महिला की मौत हुआ है और 9 लोग घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतका की पहचान नमली देवी (30) पत्नी संतोष के तौर पर हुई है. दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल की जांच के लिए एक क्राइम टीम गठित कर दी गई है और केस दर्ज कर लिया गया है.
