9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के पलूशन ने डाला सोनिया गांधी की हेल्थ पर भी असर,...

दिल्ली के पलूशन ने डाला सोनिया गांधी की हेल्थ पर भी असर, डॉक्टरों ने इस राज्य जाने की सलाह दी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में बढ़ते पलूशन का असर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य पर भी पड़ा है। उन्हें डॉक्टर ने दिल्ली की हवा साफ होने तक जयपुर में रहने की सलाह दी है। बता दें कि श्रीमती गांधी सांस की समस्या से पीड़ित हैं और डॉक्टरों ने उन्हें अस्थायी रूप से ऐसी जगह जाने की सलाह दी है जहां हवा की गुणवत्ता बेहतर हो। प्राइवेट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग वेबसाइट aqi.in के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली के लिए AQI 375 था, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में है, जबकि जयपुर के लिए यह आंकड़ा 72 था, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है।

राहुल गांधी भी करेंगी मुलाकात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रैलियां भी कर रही हैं। राहुल बुधवार को छत्तीसगढ़ जाने से पहले मंगलवार रात जयपुर में अपनी मां से मिलेंगे। इसके बाद वह गुरुवार को राज्य में अपनी निर्धारित रैलियों को जारी रखेंगे। श्रीमती गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में सितंबर में बुखार के लक्षण दिखने के बाद भर्ती कराया गया था और एक दिन बाद छुट्टी दे दी गई थी। उन्हें जनवरी में भी सांस की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पहले भी पलूशन से बचने के लिए बदला था राज्य
यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष को दिल्ली में प्रदूषण से बचने के लिए दूसरे शहर जाना पड़ा है। 2020 की सर्दियों में श्रीमती गांधी अपने डॉक्टरों की सलाह पर गोवा गई थीं। दिल्ली में दिवाली के बाद से आबो-हवा एक बार फिर खराब हुई है। इससे पहले बारिश के कारण हवा काफी साफ हो गई थी और लोगों को दमघोंटू हवा से राहत मिल गई थी।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...