12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयDU और सेंट स्टीफंस कॉलेज के बीच गरमाया विवाद, ईसाई छात्रों के...

DU और सेंट स्टीफंस कॉलेज के बीच गरमाया विवाद, ईसाई छात्रों के लिए तय सीट से ज्यादा भरने पर बवाल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली विश्वविद्यालय ने सोमवार को सेंट स्टीफंस कॉलेज पर आरोप लगाया कि कॉलेज ने ईसाई उम्मीदवारों के लिए तय की गई सीटों से अधिक सीटें भर ली हैं. इसके अलावा, कॉलेज ने CUET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों के मानदंड पूरे होने के बावजूद कुछ BA पाठ्यक्रमों में सीटें खाली छोड़ दी हैं.

सेंट स्टीफंस कॉलेज द्वारा भेजी गई सूची की जांच शुरू करने के बाद, दिल्ली विश्वविद्यालय ने कुछ “महत्वपूर्ण और चिंताजनक” मुद्दे पाए हैं, जिनकी वजह से वह आवंटन प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं. विश्वविद्यालय ने यह जानकारी ईसाई अल्पसंख्यक कॉलेजों में ईसाई उम्मीदवारों के लिए सीट आवंटन के बारे में जारी एक सार्वजनिक नोटिस में दी है.

DU पर लगाया समय से पोर्टल ना खोलने का आरोप
नोटिस में, दिल्ली विश्वविद्यालय ने कहा कि बीएससी (H) रसायन विज्ञान और बीएससी (H) भौतिकी जैसे कुछ लोकप्रिय पाठ्यक्रमों में, सीयूईटी-योग्य उम्मीदवारों बावजूद सीटें खाली छोड़ दी गई हैं. सेंट स्टीफंस कॉलेज के प्रिंसिपल जॉन वर्गीस की ओर से इन आरोपों पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. हालांकि, 30 अगस्त को कॉलेज की वेबसाइट पर जारी एक नोटिस में वर्गीस ने दावा किया कि डीयू ने ईसाई अल्पसंख्यक छात्रों के लिए अपना प्रवेश पोर्टल – कॉमन सीट अलॉटमेंट सिस्टम (CSS) नहीं खोला, जिससे वे 29 अगस्त से शुरू होने वाली कक्षाओं में शामिल नहीं हो पाए.

सेंट स्टीफंस ने चेतावनी दी थी कि अगर विश्वविद्यालय 31 अगस्त को शाम 5 बजे तक पोर्टल नहीं खोलता है, तो कॉलेज यह सुनिश्चित करने के लिए उचित कानूनी उपाय करेगा कि इन छात्रों का भविष्य और “खतरे में” न पड़े. डीयू द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, कॉलेज ने 28 अगस्त को प्रवेश के लिए चुने गए उम्मीदवारों की कार्यक्रमवार सूची विश्वविद्यालय को भेजी थी.

डीयू के लेटर पर सेंट स्टीफंस ने तीन दिन बाद दिया जवाब
डीयू ने कहा कि वह कॉलेज द्वारा भेजी गई नवीनतम सूचियों पर आगे वेरिफिकेशन कर रहे हैं. हालांकि, 30 अगस्त को कॉलेज के नोटिस में प्रिंसिपल ने कहा, “24 अगस्त को विश्वविद्यालय को चयनित उम्मीदवारों की सूची उपलब्ध कराने के बावजूद, तीन दिन की चुप्पी के बाद, विश्वविद्यालय ने 27 अगस्त की दोपहर को जवाब दिया. जिसमें सभी ईसाई अल्पसंख्यक उम्मीदवारों की श्रेणियों, सीयूईटी और साक्षात्कार के अंकों से संबंधित और अधिक जानकारी मांगी गई. वर्गीस ने कहा कि कॉलेज ने 28 अगस्त को सुबह 12.20 बजे सभी आवश्यक विवरण उपलब्ध कराए और अनुरोध किया कि चयनित उम्मीदवारों के नाम समय पर सीएसएएस पोर्टल पर अपलोड किए जाएं ताकि वे अपनी फीस का भुगतान कर सकें और 29 अगस्त से नियमित कक्षाओं में शामिल हो सकें.

सेंट स्टीफंस कॉलेज ने डीयू पर लगाया देरी का आरोप
सेंट स्टीफंस कॉलेज ने कहा कि, ”न तो अपडेट की गई जानकारी वाले ईमेल के लिए विश्वविद्यालय की ओर से कोई स्वीकृति दी गई और न ही कॉलेज के अनुस्मारक या स्थिति अपडेट के अनुरोधों पर विश्वविद्यालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया दी गई. इन चयनित छात्रों की दो दिन की कक्षाएं पहले ही बर्बाद हो चुकी हैं.”

सोमवार को जारी डीयू के सार्वजनिक नोटिस में उन ईसाई उम्मीदवारों के आवंटन की भी घोषणा की गई जिन्हें एक अन्य अल्पसंख्यक संस्थान जीसस एंड मैरी कॉलेज द्वारा शॉर्टलिस्ट किया गया था. उम्मीदवारों के पास आवंटन स्वीकार करने के लिए 4 सितंबर शाम 4.59 बजे तक का समय होगा. इसके बाद कॉलेज ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...