9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीय'ये ट्रिक्स मेरे साथ मत चलिए' ... जब वकील पर भड़क गए...

‘ये ट्रिक्स मेरे साथ मत चलिए’ … जब वकील पर भड़क गए चीफ जस्टिस चंद्रचूड़

Published on

नई दिल्ली,

सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़मंगलवार को एक वकील पर भड़क गए. यह वकील एक मामले पर सुनवाई के लिए जल्द तारीख मुकर्रर करने का दबाव बना रहा था. इस पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा कि मेरी अथॉरिटी को चुनौती मत दीजिए.चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ उस समय गुस्सा हो गए, जब एक वकील ने केस की सुनवाई के लिए जल्द तारीख देने की मांग की. जस्टिस चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली इस पीठ ने वकील की याचिका पर 17 अप्रैल की तारीख तय की थी, जिस पर वकील ने याचिका किसी दूसरी पीठ के समक्ष दायर करने की इच्छा जताई.

उन्होंने चीफ जस्टिस से कहा, अगर आपकी मंजूरी हो तो क्या मैं दूसरी पीठ के समक्ष याचिका को दायर कर सकता हूं. इस पर चंद्रचूड़ ने कहा कि ये ट्रिक्स मेरे साथ मत चलिए. आप मामले पर जल्दी सुनवाई के लिए कहीं और याचिका दायर नहीं कर सकते.

इस पीठ में चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ के साथ जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पारदीवाला भी थे. इस पर वकील ने खेद जताया. उनके खेद जताने पर भी चीफ जस्टिस ने कहा कि आपको माफ किया जाता है लेकिन मेरी अथॉरिटी के साथ खिलवाड़ मत कीजिए. बता दें कि चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली पीठ हर सुबह तत्काल सुनवाई के लिए औसतन 100 मामलों की सुनवाई करती है.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...