16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, पत्नी और बेटी को मारकर...

दिल्ली में डबल मर्डर से मचा हड़कंप, पत्नी और बेटी को मारकर फरार हुआ आरोपी

Published on

नई दिल्ली,

देश की राजधानी दिल्ली में डबल मर्डर के बाद हड़कंप मच गया. कत्ल की ये वारदात नरेला इलाके में हुई है जहां एक महिला और उसकी बेटी मृत पाई गई है. इस घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति ने शनिवार को अपनी 38 साल की पत्नी और बेटी की हत्या कर दी.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक हत्या के आरोपी की पहचान ओमप्रकाश के रूप में हुई है, जो एक अलग घर में रहता था और शनिवार की सुबह पत्नी और बेटी के घर आया था. वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘सुबह 9:05 बजे एनआईए पुलिस स्टेशन में झगड़े को लेकर कॉल आई और पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं.’

पुलिस ने कहा कि सीमा और उसकी 16 साल की बेटी घर के ग्राउंड फ्लोर पर एक कमरे में बेहोश पड़ी मिलीं. अधिकारी ने कहा, ‘उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां मृत घोषित कर दिया गया. पूछताछ से पता चला कि सीमा के पति ओमप्रकाश का बिंदू नाम की महिला के साथ अवैध संबंध था.’

पुलिस ने कहा कि शनिवार तड़के, ओमप्रकाश सीमा के घर आया और उनके बीच झगड़ा हुआ. वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ओमप्रकाश ने गुस्से में सीमा और उनकी बेटी को लोहे के पैन (तवा) से मारा और मौके से भाग गया.

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘जांच के दौरान हमें पता चला कि ओमप्रकाश की बेटी ने उसके खिलाफ POCSO अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसकी जांच चल रही थी. बिंदू ने सीमा के खिलाफ भी एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी.’

पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि ओमप्रकाश POCSO एक्ट के तहत बेटी द्वारा दर्ज कराए मामले को लेकर बेटी और पत्नी से मिलने आया था. वो चाहता था कि उसकी बेटी केस वापस ले ले.

अधिकारी ने कहा, ‘क्राइम टीम और फोरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया गया. कई टीमें बनाई गई हैं और ओमप्रकाश को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं.’ बता दें कि सीमा किराना दुकान चलाती थीं जबकि उनकी बेटी 9वीं कक्षा की छात्रा थी.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...