11.1 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना में मां-बाप खोने वाले बच्चों को DU का सहारा, मुफ्त में...

कोरोना में मां-बाप खोने वाले बच्चों को DU का सहारा, मुफ्त में पढ़ने का मिलेगा मौका

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुलपति योगेश सिंह ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता को खोने वाले हजारों अनाथ बच्चों को उनके लिए सीट आरक्षित करने के विश्वविद्यालय की नई पहल से निशुल्क उच्च शिक्षा हासिल करने का अवसर मिलेगा। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय किसी भी आधार पर बिना किसी भेदभाव के उच्च शिक्षा चाहने वाले छात्रों को शिक्षा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार है। विश्वविद्यालय ने हाल में अगले शैक्षणिक वर्ष से अतिरिक्त कोटा के तहत अनाथ बच्चों के लिए अपने प्रत्येक स्नातक और स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में सीट आरक्षित करने का फैसला किया है।

कार्यकारिणी परिषद की बैठक में फैसला
उन्होंने कहा कि ऐसे छात्रों को किसी भी प्रकार के शुल्क के भुगतान से भी छूट दी जाएगी। शुक्रवार को कार्यकारिणी परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। कुलपति सिंह ने कहा, ‘पहल हर साल हजारों बच्चों की मदद करेगी। हम कोविड से बाहर आ रहे हैं। महामारी के दौरान कई बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया। इस पहल से उन छात्रों को भी मदद मिलेगी।’ विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज एवं विभागों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर दोनों स्तरों पर सभी कक्षाओं में अनाथ छात्र एवं छात्राओं के लिए एक-एक सीट आरक्षित रहेगी।

विश्वविद्यालय कल्याण कोष से खर्च की पूर्ति
उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय उन छात्रों सहित समाज के हर वर्ग को उच्च शिक्षा प्रदान करने के महत्व को समझता है, जो दुर्भाग्य से अपने माता-पिता को खो चुके हैं और अनाथ हो गए हैं।’ विश्वविद्यालय या इसके कॉलेज में ऐसे छात्रों के प्रवेश और अध्ययन को जारी रखने के लिए होने वाले खर्च की पूर्ति विश्वविद्यालय कल्याण कोष या कॉलेज छात्र कल्याण कोष से की जायेगी।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...