8.2 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयसऊदी अरब में 10 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद, जानिए भारत में...

सऊदी अरब में 10 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद, जानिए भारत में ईद-उल-फितर की सही तारीख

Published on

नई दिल्ली,

सऊदी अरब ने ईद की तारीख का ऐलान कर दिया है. सऊदी अरब में बुधवार 10 अप्रैल को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा. 8 अप्रैल सोमवार को सऊदी अरब में ईद का चांद नहीं देखा गया है जिसके बाद यह ऐलान किया गया है. पूरी उम्मीद है कि सऊदी अरब में ईद का चांद मंगलवार शाम में देखा जाएगा जिसके अगले दिन ईद मनाई जाएगी. अगर सऊदी अरब में ईद बुधवार की है तो इससे यह भी साफ हो गया है कि भारत में ईद-उल-फितर का त्योहार गुरुवार 11 अप्रैल को मनाया जाएगा. भारत में सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद का त्योहार मनाया जाता है.

मुस्लिम लोग ईद पर सुबह के समय नमाज अदा करते हैं जिसके बाद शीर खुरमा समेत अलग-अलग व्यंजनों के जरिए एक दूसरे का मुंह मीठा करते हैं. ईद का यह त्योहार भाईचारे का प्रतीक है.ईद के दिन मुस्लिम लोग नमाज में शांति और सुख-समृद्धि के लिए दुआएं मांगते हैं. दुनिया भर में ईद का पवित्र त्योहार को पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है. खास बात है कि ईद की तारीख हिजरी कैलेंडर के कारण साल-दर-साल बदलती रहती है. यह कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है. इसमें दिनों की गिनती चांद की घटती-बढ़ती चाल के अनुसार की जाती है.

क्यों मनाई जाती है ईद
इस्लाम के नौंवे महीने रमजान के पूरा हो जाने के बाद 10वें शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है. इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक, इस्लाम के आखिरी पैगंबर मुहम्मद ने जंग-ए-बद्र में जीत हासिल की थी. जिस समय यह जंग हुई उस समय रमजान का महीना चल रहा था.जंग-ए-बद्र की जीत की खुशी में लोगों का मुंह मीठे से करवाया गया था. जिसके बाद से इस दिन को मीठी ईद या ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है. इसके अलावा यह भी मान्यता है कि रमजान महीने के अंत में ही पहली बार पवित्र ग्रंथ कुरान धरती पर आई थी.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...