16.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयफैक्ट चेक: दिल्ली के मुखर्जी नगर में लड़की पर चाकू से हमला...

फैक्ट चेक: दिल्ली के मुखर्जी नगर में लड़की पर चाकू से हमला करने वाला शख्स मुस्लिम नहीं है

Published on

नई दिल्ली,

सोशल मीडिया पर वायरल विचलित कर देने वाले एक वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के मुखर्जी नगर में दिनदहाड़े एक मुस्लिम युवक ने एक हिंदू लड़की पर चाकू से हमला कर दिया.वीडियो एक सीसीटीवी फुटेज का है, जिसमें किसी कॉलोनी में एक युवक को एक लड़की पर ताबड़तोड़ हमला करते देखा जा सकता है. ऐसा लगता है कि ये शख्स लड़की पर धारदार हथियार से हमला कर रहा है. कुछ सेकंड बाद आसपास के लोग लड़की को बचाने आते हैं और हमलावर वहां से भाग जाता है. ये घटना 22 मार्च की बताई जा रही है.

इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में इस घटना की तुलना साक्षी हत्याकांड वाले मामले से की गई है. इस पोस्ट का आर्कइव्ड वर्जन यहां देखा जा सकता है.दरअसल, दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 28 मई 2023 को साहिल नाम के एक मुस्लिम युवक ने 16 साल की नाबालिग साक्षी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी.

फेसबुक पर वायरल वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, “पहली बार हिंदुओं ने हिम्मत दिखाई और एक जेहादी से लड़कीं की जान बचाई भाइयों आप हिम्मत दिखाओ और मिलकर सामना करो कोई जेहादी कोई अपराधी आपके सामने टिक नही पायेगा क्योंकि अपराधी के पैर लड़खड़ाते है अमन ने लड़कीं पर ताबड़तोड़ चाकू से किये हमले दिल्ली मुखर्जी नगर की ताजा खबर मुखर्जी नगर में दिनदहाड़े लड़के ने किया लड़की पर चाकू से हमला, CCTV फुटेज में हुआ कैद दिल्ली के मुखर्जी नगर में पुलिस ने एक युवक को लड़की पर दिनदहाड़े चाकू से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. हमले का वीडियो भी सामने आया है.”

‘आज तक’ फैक्ट चेक ने पाया कि वीडियो में लड़की पर हमला कर रहा युवक मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू समुदाय का है. ये घटना 22 मार्च को दिल्ली के मुखर्जी नगर में ही हुई थी.

कैसे पता चली सच्चाई?
कुछ कीवर्ड्स की मदद से सर्च करने पर हमें इस वीडियो को लेकर छपी कई न्यूज रिपोर्ट्स मिलीं. “अमर उजाला” की खबर के मुताबिक, 22 मार्च 2024 को अमन नाम के 38 साल के एक व्यक्ति ने एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया था.

आरोपी ने बताया कि आस पास रहने वाले लड़के उसे दुबला पतला, पागल, सूखा जैसी बातें कहकर चिढ़ाते थे. इसमें उनका साथ कुछ लड़किया भी देती थीं. इन बातों पर वो अमन पर हंसती थीं. इससे वो काफी तनाव में आ गया और एक लड़की को अकेला पाकर उस पर हमला कर दिया. हालांकि, लड़की को ज्यादा चोट नहीं आई और वो खतरे से बाहर बताई जा रही है.

लड़के के बारे और जानने के लिए हमने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी जितेन्द्र मीणा से बात की. उन्होंने हमें बताया कि आरोपी लड़का हिंदू है और उसका नाम अमन सिंह है. उसके पिता का नाम बृज किशोर सिंह है. मीणा के मुताबिक, पीड़ित लड़की मुस्लिम समुदाय से है. आरोपी को पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

खबरों में लिखा है कि एमबीए की पढ़ाई करने के बाद आरोपी बेरोजगार था और अकेला रहता था. उसके मां-बाप का निधन हो चुका है. शादीशुदा होने के बावजूद अनबन की वजह से उसकी पत्नी उससे अलग रहती है. नौकरी नहीं मिलने के वजह से वो तनाव में रहता था. साफ है, मुखर्जी नगर में युवती पर चाकू से हमला करने वाले शख्स को मुस्लिम बताने के दावे फर्जी हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...