9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयबारिश से जान गंवाने वालों के घरवालों को मिलेगा 10 लाख, दिल्ली...

बारिश से जान गंवाने वालों के घरवालों को मिलेगा 10 लाख, दिल्ली सरकार का ऐलान

Published on

नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुई तेज बारिश के दौरान कई हादसे हुए। इन हादसों में जान गंवाने वाले व्यक्तियों के परिजनों को दिल्ली सरकार 10-10 लाख रुपए का मुआवजा देगी। दिल्ली की जलमंत्री आतिशी ने रविवार को मुआवजा देने का निर्देश दिया। 28 जून को दिल्ली में काफी बारिश हुई थी। इसके बाद राजधानी के अलग-अलग इलाकों में पानी भरने और बारिश के कारण होने वाले हादसों की खबर आई थी। दिल्ली में कई स्थानों पर पानी में डूबकर लोगों की मौत हुई। सरकार ने इन हादसों के मृतकों के परिजनों को मुआवजे के रूप में 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

मॉनसून की कुल बारिश का 25 प्रतिशत एक दिन में ही
मंत्री आतिशी ने निर्देश दिया है कि दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से उन लोगों की पहचान की जाए, जिन्होंने बारिश के कारण हुए हादसों में जान गंवाई है। दिल्ली सरकार का कहना है कि इस साल 24 घंटे में ही 228 मिमी बारिश हुई, जो दिल्ली में मॉनसून के दौरान होने वाली कुल बारिश का 25 प्रतिशत है। ऐसे में इस अप्रत्याशित बारिश के कारण जलजमाव जैसी समस्या सामने आई।

कई जगहों पर भर गया पानी, डूबने से कुछ लोगों की मौत
भारी बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी भर गया, जहां डूबने से कुछ लोगों की मौत भी हुई है। ऐसी एक घटना दिल्ली के वसंत विहार इलाके में भी सामने आई है, जहां एक खुले गड्ढे में बारिश का पानी भरने के बाद तीन व्यक्तियों की डूबने से मृत्यु हो गई। दिल्ली में बारिश के दौरान कई स्थानों पर दीवार गिरने, निर्माणाधीन भवन गिरने आदि की कई घटनाएं सामने आई थी। दिल्ली में बीते दो-तीन दिनों में हुई बारिश के चलते कई जगहों पर जलभराव भी हो गया था। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...