15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयमशहूर यूट्यूबर प्रिंस पंडित पहुंचा सलाखों के पीछे, थाने से किए ट्वीट...

मशहूर यूट्यूबर प्रिंस पंडित पहुंचा सलाखों के पीछे, थाने से किए ट्वीट में की अपील…

Published on

नई दिल्ली ,

मशहूर यूट्यूब प्रिंस पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया है. पूर्वी दिल्ली के थाना पांडव नगर पुलिस ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि एनएच 24 पर उन्होंने अपने जन्मदिन पर गाड़ियों से स्टंट करते हुए वीडियो बनाया था. इसमें वह अपने दोस्तों के साथ एनएच 24 पर गाड़ी के ऊपर बैठकर केक काटते हुए और स्टंटबाजी करते हुए नजर आए थे.

16 नवंबर को बनाया था वीडियो
पुलिस ने बताया कि खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने, ट्रैफिक को बाधित करने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. 16 नवंबर 2022 को एक वीडियो उन्होंने अपने चैनल पर पोस्ट किया था. इसमें दिख रहा था कि वह कार की सनरूफ खोलकर उससे बाहर निकल रहे हैं.

उस दिन उनकी कार के साथ कई और कारें भी चलती हुई दिख रहीं थी. उस वीडियो को 15 मार्च 2023 को किसी ने ट्वीट किया और उस ट्वीट में दिल्ली के सीपी को भी टैग कर दिया. जैसे ही दिल्ली पुलिस के सीपी के संज्ञान में यह मामला आया, उन्होंने तुरंत पूर्वी दिल्ली डिस्ट्रिक्ट के डीसीपी को इसकी सूचना दी.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस कर रही है पूछताछ
इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांडव नगर पुलिस ने वीडियो को देखा और खोजबीन शुरू कर दी. इस दौरान पता चला कि यह वीडियो प्रिंस पंडित यूट्यूबर का है, जिसके पिता दिल्ली पुलिस में तैनात हैं. पुलिस ने प्रिंस पंडित को अपनी गिरफ्त में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. दरअसल, वीडियो में कई गाड़ियां दिख रही हैं.

और लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा- पुलिस
पुलिस प्रिंस से और लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है. वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी और लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी. वहीं, थाने से प्रिंस ने एक अपना वीडियो बनाकर भी ट्वीट किया कि जो गलती मुझसे हुई है, वह गलती कोई और न करे.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...