16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयबाढ़ के लिए फरक्का बैराज दोषी नहीं, बांग्लादेश के आरोपों पर भारत...

बाढ़ के लिए फरक्का बैराज दोषी नहीं, बांग्लादेश के आरोपों पर भारत ने दे दिया सीधा-सीधा जवाब

Published on

नई दिल्ली:

पहले राजनीतिक संकट और उसके बाद बाढ़ ने बांग्लादेश को परेशान कर दिया है। उसकी परेशानी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसने बाढ़ का ठीकरा भारत पर ही फोड़ दिया। इसपर आज विदेश मंत्रालय ने फिर एक बार चीजें साफ की हैं। पड़ोसी मुल्क का आरोप था कि फरक्का बैराज के गेट खोलने के कारण उसके देश में ये हालत हुई है। भारत ने इस आरोप का जवाब देते हुए कहा कि हमने फरक्का बैराज के गेट खोलने की मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं, यह समझा जाना चाहिए कि फरक्का केवल एक बैराज है न कि एक बांध। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने इसे लेकर डेटा भी शेयर किए थे।

बांग्लादेश को भारत का जवाब
बांग्लादेश के आरोपों पर बोलते हुए भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमने फरक्का बैराज के गेट खोलने की मीडिया रिपोर्ट्स देखी हैं, जिससे नदी के प्राकृतिक प्रवाह में 11 लाख क्यूसेक से अधिक पानी का प्रवाह गंगा/पद्मा नदी में हो सकेगा। उन्होंने इसी के साथ बांग्लादेश के आरोपों का भी खंडन किया।

MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह एक सामान्य मौसमी प्रक्रिया है जो ऊपर की ओर गंगा नदी बेसिन के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा से बढ़े हुए प्रवाह के कारण होता है। यह समझा जाना चाहिए कि फरक्का केवल एक बैराज है न कि एक बांध। जब भी पानी का स्तर तालाब के स्तर तक पहुंचता है, जो भी प्रवाह आता है वह निकल जाता है। यह केवल गंगा/पद्मा नदी में 40,000 क्यूसेक पानी को फरक्का नहर में मोड़ने के लिए एक संरचना है जो मुख्य गंगा/पद्मा नदी पर गेटों के एक सिस्टम का उपयोग करके सावधानीपूर्वक किया जाता है, जबकि शेष पानी बांग्लादेश में मुख्य नदी में बहता है।

विदेश मंत्रालय का जवाब.
उन्होंने आगे कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार, डेटा नियमित और समयबद्ध आधार पर बांग्लादेश में संबंधित संयुक्त नदी आयोग अधिकारियों के साथ साझा किया जाता है। इस बार भी ऐसा ही किया गया है। हमने फेक, अफवाहें और भय फैलाने वाले वीडियो देखे हैं ताकि लोगों में गलतफहमी पैदा हो सके। इसका तथ्यों के साथ मजबूती से मुकाबला किया जाना चाहिए।

बांग्लादेश के मंत्री ने लगाया था आरोप
इससे पहले, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सूचना और प्रसारण मामलों के सलाहकार मोहम्मद नाहिद इस्लाम ने कहा कि भारत ने बिना कोई पूर्व चेतावनी जारी किए और बांग्लादेश को तैयार होने का दायरा दिया एक बांध खोला है। उन्होंने कहा कि भारत ने अचानक बांध खोलकर असहयोग और अमानवीय रवैया दिखाया है। उन्होंने कहा कि दोनों दे

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...