16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयटीवी डिबेट में स्वामी प्रसाद मौर्य और राजू दास के बीच मारपीट...

टीवी डिबेट में स्वामी प्रसाद मौर्य और राजू दास के बीच मारपीट की नौबत

Published on

नई दिल्ली,

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य रामचरितमानस को लेकर अपने बयान की वजह से विवादों में चल रहे हैं. इसी कड़ी में वे एक टीवी कार्यक्रम में गए थे, वहां पर राजू दास परमहंस भी मौजूद थे जिनके साथ उनकी तीखी बहस शुरू हो गई. बाद में उस बहस की वजह से मारपीट तक की नौबत आ गई.

बताया जा रहा है कि डिबेट के दौरान राजू दास परमहंस इस बात पर भड़क गए कि स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा भगवान राम का अपमान किया गया. इसी वजह से डिबेट के दौरान दोनों तरफ से तीखी बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते माहौल ज्यादा गर्म हो गया और मारपीट तक की नौबत आई. राजू दास तो दावा कर रहे हैं कि स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने उन्हें पीटा है. इस वजह से वे मौर्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने जा रहे हैं.

स्वामी प्रसाद मौर्य ने क्या बोला था?
इस विवाद पर स्वामी प्रसाद मौर्य की तरफ से अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है. लेकिन राजू दास ने बड़े आरोप लगा दिए हैं. अगर शिकायत दर्ज होती है तो मौर्य की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ने वाली हैं. जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि कई करोड़ लोग रामचरित मानस को नहीं पढ़ते, सब बकवास है. यह तुलसीदास ने अपनी खुशी के लिए लिखा है.

स्वामी प्रसाद मौर्य यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि सरकार को इसका संज्ञान लेते हुए रामचरित मानस से जो आपत्तिजनक अंश है, उसे बाहर करना चाहिए या इस पूरी पुस्तक को ही बैन कर देना चाहिए. सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सवाल उठाते हुए ये भी कहा था कि ब्राह्मण भले ही लंपट, दुराचारी, अनपढ़ और गंवार हो, लेकिन वह ब्राह्मण है तो उसे पूजनीय बताया गया है, लेकिन शूद्र कितना भी ज्ञानी, विद्वान या फिर ज्ञाता हो, उसका सम्मान मत करिए. क्या यही धर्म है?

इस एक बयान की वजह से स्वामी प्रसाद मौर्य पर कई थानों में शिकायत भी दर्ज हुई थी, बीजेपी ने भी इसे बड़ा मुद्दा बनाया था और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी अपनी नाराजगी जाहिर कर दी थी.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...