14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली-NCR में फिर बाढ़ का खतरा, हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया...

दिल्ली-NCR में फिर बाढ़ का खतरा, हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया साढ़े 5 लाख क्यूसेक पानी

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से बारिश नहीं हो रही है. मौसम पूरी तरह साफ है. हालांकि, यहां से बाढ़ का खतरा अभी टला नहीं है. हथिनी कुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के चलते NCR में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति बन सकती है. 21 जुलाई यानी शुक्रवार की शाम यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान को एक बार फिर से पार कर गया था. फिलहाल, आज सुबह 9 बजे से यमुना खतरे के निशान से नीचे बह रही है. प्रशासन ने लोगों को यमुना से दूर रहने की सलाह दी है.

हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी
हथिनी कुंड बैराज से आज यानी शनिवार सुबह 9 बजे 1 लाख 47 हजार क्यूसेक, 10 बजे 2 लाख 9 हजार क्यूसेक और 11 बजे 2 लाख 23 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. अगर आज दिन भर इसी मात्रा में हर घंटे हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ा जाता है तो अगले 24 से 48 घंटे में इसका असर देखने मिल सकता है . दिल्ली में यमुना खतरे के निशान( 205.33 मीचर) को पार कर सकती है. राजधानी में फिर से बाढ़ की स्थिति बन सकती है.

यूपी के सहारनपुर से गाजियाबाद के रास्ते नोएडा जाने वाली हिंडन नदी भी उफान पर है. हिंडन नदी का जलस्तर लगातार तेजी के साथ बढ़ रहा है. गाजियाबाद के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. हालात ये है कई निचले इलाकों में हिंडन नदी का पानी तेजी के साथ कॉलोनी में घुस रहा है. प्रशासन ने हिंडन नदी के किनारे रहने वाले लोगों को उचित स्थानों पर जाने की सलाह दी है. हिंडन बैराज पर खतरे का निशान 205.80 मीटर है.

एनडीआरएफ की टीम भेजने की अपील
गाजियाबाद की हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से सिटी फॉरेस्ट कॉलोनी ,कृष्ण गौशाला कॉलोनी, करेड़ कॉलोनी में पानी तेजी के साथ बढ़ रहा है. परेशान लोगों ने सरकार से राहत और बचाव कार्य के लिए सरकार एनडीआरएफ और सिंचाई विभाग की टीमें भेजने की गुजारिश की है.Live TV

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...