12 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयविदेशी महिला ने ताजमहल के आगे लहंगे में खिंचाए फोटोज, फिर कहा-...

विदेशी महिला ने ताजमहल के आगे लहंगे में खिंचाए फोटोज, फिर कहा- Don’t Travel to India

Published on

नई दिल्ली,

भारत के लोग भले विदेश घूमकर अधिक खुश होते हों लेकिन दुनियाभर से भारत आने वाले टूरिस्ट यहां की खूबसूरती के दीवाने है. अगर कोई विश्व स्तर का ट्रैवल इंफ्लूएंसर है तो सवाल ही नहीं उठता कि वह कभी भारत न आया हो. हाल में ऐसी ही एक विदेशी इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर इंडिया आई. @naw.aria नाम की आईडी से स्विटजरलैंड की इस इंफ्लूएंसर ने अपने भारत दौरे की ढेरों तस्वीरें शेयर कीं.

इसी कड़ी में वे दुनिया के सात अजूबों में से एक आगरा का ताजमहल देखने भी पहुंचीं. यहां उन्होंने भारतीय परिधान लहंगा चोली में खूब फोटो खिंचवाए और वीडियो बनवाए. उन्होंने ताजमहल के पास हल्के कोहरे के बीच लहंगे में लहराते हुए जब वीडियो शेयर किया तो उसमें हिंदी गाना भी डाला. लेकिन हैरानी की बात है कि वीडियो के ऊपर उन्होंने लिखा हुआ था- ‘Don’t travel to India यानी भारत की यात्रा न करें.’ये लाइन बड़ी ही नकारात्मक लगती है.

@naw.aria ने ऐसा क्यों लिखा ये बात उनकी पोस्ट के कैप्शन को देखने के बाद समझ आती है. दरअसल, कैप्शन में उन्होंने पूरी और बहुत प्यारी बात लिखी है. उन्होंने लिखा- ‘भारत की यात्रा न करें अगर आप आगरा के ताजमहन में जिंदगीभर के ए़डवेंचर का अनुभव नहीं लेना चाहते.’

उनके इस पोस्ट के कमेंट में लोगों ने खासकर भारतीयों ने जमकर प्यार बरसाया है. कई लोगों ने उन्हें भारत की और भी खूबसूरत जगहें देखने की सलाह दी. लोगों ने उन्हें भारत की खूबसूरती को परखने और अपना प्यार लुटाने के लिए धन्यवाद किया.

बता दें कि @naw.aria के अकॉउंट में ढेरों तस्वीरें हैं जिसमें वे भारत के कई कई अलग- अलग राज्यों में घूम रही हैं और वहां की संस्कृति को समझ रही हैं. वो कहीं दिल्ली में हैं तो कहीं राजस्थान में . अपनी हर पोस्ट में वे भारतीय टूरिज्म को बढ़ावा देती दिख रही हैं.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...