16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराष्ट्रीयदूसरी महिला से दोस्ती, घर में झगड़ा... गुस्साए पति ने रेत दिया...

दूसरी महिला से दोस्ती, घर में झगड़ा… गुस्साए पति ने रेत दिया पत्नी का गला, खुद की भी काट ली नस

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के नेबसराय इलाके में पति ने पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। फिर बेटा-बेटी पर भी वार करके हत्या की कोशिश की। बेटी ने घायल होने के बाद खुद को कमरे में बंद करके अपनेआप को बचा लिया। बेटी ने इसके बाद तुरन्त पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस भी आ गई। हालांकि इस हमले में बेटी और बेटा घायल हो गए। वहीं पति ने भी अपने हाथ की नस को काटकर जान देने की कोशिश की। इस मामले में पत्नी की मौत हो गई है वहीं दोनों बच्चों का इलाज एम्स ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। बेटी एलएलबी की तैयारी कर रही है, तो वहीं बेटा अभी पढ़ाई कर रहा है।

पुलिस ने क्या बताया जानिए
मामले में डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि आज सुबह इस मामले की सूचना मिली थी। पुलिस को कॉल करने वाली लड़की ने बताया की उसके पिता ने मां पर और भाई पर हमला कर दिया है। वह अपने आपको एक रूम में बंद करके किसी तरह जान बचाई है, वह भी घायल है। कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत पीसीआर की टीम के साथ लोकल थाना की पुलिस टीम इंदिरा एंक्लेव पहुंची।देखा कि एक महिला खून से लथपथ हालत में बेड पर पड़ी हुई थी। उसके गर्दन पर कई जख्म थे। कॉल करने वाली उस महिला की बेटी के गले पर भी जख्म के निशान थे। वहीं पर एक युवक भी मिला, उसके माथे पर और गर्दन पर जख्म के निशान थे। उन दोनों ने बताया कि उनके पिता विजयवीर ने उन सबपर हमला किया है। पुलिस टीम ने देखा की विजयवीर ने अपने बाएं हाथ की कलाई को काटकर घायल कर लिया था। चारों घायलों को तुरंत नजदीकी हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जिसकी पहचान सुमन के रूप में हुई है। जबकि तीनों घायल हॉस्पिटल में भर्ती है।

क्या है पूरी बात यहां जानिए
पूछताछ में पुलिस को पता चला कि विजयवीर की शादी सुमन से 1992 में हुई थी। इनके दो बच्चे हैं, एक बेटा और दूसरी बेटी है। यह लोग मूलतः उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर के रहने वाले हैं। शादी के बाद विजयवीर और सुमन दिल्ली आकर नेब सराय इलाके में रिलेटिव के घर रहने लगे। बाद में इनके बीच में घरेलू मामले लेकर अक्सर विवाद होने लगा। आरोप है कि विजयवीर सुमन को यह कहकर अपशब्द बोलने लगता था, कि शादी में उसके परिवार वालों ने कुछ नहीं दिया। बाद में यह भी पता चला कि विजयवीर का किसी दूसरी महिला के साथ दोस्ती हो गई थी। जिसकी वजह से वह फैमिली पर ध्यान नहीं दे रहा था। जब इस बात का सुमन ने विरोध करना शुरू किया तो घर में विवाद बढ़ गया और विजयवीर अक्सर वाइफ की पिटाई कर देता था। दोनों बच्चे इस बात को लेकर मां का सपोर्ट करते थे।

6 साल पहले भी हुआ था झगड़ा
करीब 6 साल पहले भी इस मामले को लेकर घर में झगड़ा हुआ था, इसमें गोली चलाकर विजयवीर ने परिवार को खत्म करने की कोशिश की। जिसमें बेटा शशांक घायल हो गया था। जिसकी एफआईआर महरौली थाने में दर्ज है। उस मामले में विजयवीर को पुलिस ने गिरफ्तार करके तिहाड़ जेल भेजा था। बाद में फैमिली मैटर को लेकर मामले को सुलझाने कोशिश की गई।जेल से बाहर आने के बाद भी विजयवीर फैमिली को लेकर अटेंशन नहीं रहता था। आज सुबह-सुबह फिर उसने पत्नी, बेटी और बेटा की हत्या करने के लिए कोशिश की। जब उसकी पत्नी सुमन सो रही थी, तब उसने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद वह दूसरे रूम में सो रहे बेटी और बेटा के पास जाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। दोनों घायल हो गए, इसी बीच बेटी ने कमरे में अपने आपको बंद करके जान बचाने की कोशिश की। पुलिस को कॉल करके पूरे मामले की सूचना दी। इस मामले में नेब सराय पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी विजयवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच की जा रही है। घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...