10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा तो एक्शन में सरकार, आतिशी ने...

दिल्ली में मंडराया बाढ़ का खतरा तो एक्शन में सरकार, आतिशी ने कई इलाकों का दौरा कर जाना अपडेट

Published on

नई दिल्ली

पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते दिल्ली में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। इससे निपटने के लिए दिल्ली सरकार तैयारियां कर रही है। इसी सिलसिले में राजस्व मंत्री आतिशी ने बुधवार को यमुना नदी पर बने पुराने लोहे के पुल और यमुना बाजार इलाके का दौरा करके बाढ़ से निपटने के लिए संबंधित विभागों की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान राजस्व विभाग और सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

मोटर बोट, गोताखोर और मेडिकल टीमें तैयार
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजस्व मंत्री को बताया कि बाढ़ को लेकर विभागों की तैयारियां पूरी हैं। बाढ़ की स्थिति में मोटर बोट, गोताखोर और मेडिकल टीमें किसी भी एक्शन के लिए तैयार रहेंगी। राजस्व विभाग ने प्रभावित इलाकों के लोगों के लिए राहत शिविर लगाने की तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। आतिशी ने बताया कि दिल्ली में पिछले साल यमुना का जलस्तर बीते 40 साल में सबसे ऊपर गया था, जिसके चलते यमुना के निचले इलाकों में बाढ़ की समस्या पैदा हुई थी। इसे देखते हुए सरकार ने इस साल काफी पहले से ही बाढ़ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी थीं, ताकि अगर बाढ़ आए तो हम उससे निपटने और राहत और बचाव कार्यों के लिए पहले से ही तैयार रहें।

आतिशी ने बताया क्या है रेस्क्यू-रिलीफ प्लान
आतिशी ने कहा कि मॉनसून के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में बादल फटने जैसी स्थिति पैदा हो जाती है और कुछ ही देर में इतनी ज्यादा बारिश हो जाती है कि बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। इसे देखते हुए हम यमुना के ऊपरी हिस्सों में भी लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि बाढ़ के किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पहले ही सभी विभागों को अलर्ट किया जा सके। संभावित बाढ़ की स्थिति में अगर कम समय में भी निचले इलाकों से लोगों को निकालना पड़ा, तो इस बार सरकार उसके लिए भी पूरी तरह तैयार है।

अभी क्या है यमुना का जलस्तर जानिए
आतिशी के मुताबिक, पिछली बार यमुना का जलस्तर 208 मीटर से भी ऊपर चला गया था। अभी ये 202.6 मीटर है, जो खतरे के निशान से बहुत नीचे है, लेकिन फिर भी दिल्ली सरकार पूरी तरह सतर्क है। अगर बाढ़ की स्थिति बनती है, तो हम तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू करने के लिए तैयार हैं, ताकि लोगों को कम से कम परेशानी हो।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...