7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीय'जांच में दोष निकले तो सजा मिलनी चाहिए', CM केजरीवाल को CBI...

‘जांच में दोष निकले तो सजा मिलनी चाहिए’, CM केजरीवाल को CBI के समन पर बोले ‘गुरु’ अन्ना हजारे

Published on

मुंबई,

दिल्ली शराब घोटाले की जांच करते हुए अब सीबीआई सीएम केजरीवाल तक पहुंच गई है. दिल्ली सीएम से पूछताछ के लिए 16 अप्रैल की तारीख तय की गई है और इसके लिए उन्हें समन जारी किया गया है. केजरीवाल को मिले समन पर अन्ना हजारे ने प्रतिक्रिया दी है. आजतक से बातचीत करते हुए अन्ना हजारे ने कहा, ”कुछ दोष दिखाई दे रहा इसलिए पूछताछ होगी, अगर गलती की है तो सजा होनी चाहिए.”

अन्ना हजारे ने कहा आगे कहा, ”मैंने तो पहले भी एक लेटर लिखा था, शराब के बारे में क्यों सोचते हैं, अच्छी बातें सोचो, पैसे के लिए कुछ भी करना ठीक नहीं, शराब ने किसी का भला किया हो ऐसा तो कभी नहीं हुआ, इसलिए अभी सीबीआई ने जो देखा होगा तो इंक्वायरी हो रही है, अगर कोई दोष निकलता है तो पनिश करना चाहिए.”

उन्होंने यही भी कहा है कि जब ये मेरे साथ में थे तब ऐसा कोई दिन नहीं गया होगा जब मैंने यह न कहा हो कि आचार, विचार शुद्ध रखो, शुद्ध रास्ते से ही जाना है, बुराई का दाग नहीं होना चाहिए, मुझे बड़ा दुख होता है कि सिसोदिया जैसा व्यक्ति जेल में है. हमेशा समाज और देश का भला होना चाहिए खुद का नहीं.

दरअसल, दिल्ली सरकार में शराब घोटाले से हड़कंप मचा हुआ है. सीबीआई ने इस मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है और उन्हें 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया है. इसी बीच शनिवार को खबर आई है कि दिल्ली विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है. ये विशेष सत्र सोमवार के लिए बुलाया गया है. आम आदमी पार्टी सरकार ने यह विशेष सत्र ऐसे समय में बुलाया है, जब सीएम केजरीवाल को सीबीआई ने पूछताछ के लिए बुलाया है.

पहला आरोपः सीएम केजरीवाल ने की थी समीर महेंद्रू से बात
असल में, इस मामले में ईडी की ओर से अभी जल्द ही चार्जशीट दायर की गई थी. इसके अनुसार, सीएम केजरीवाल ने शराब कारोबारी और आबकारी नीति घोटाले के मुख्य आरोपी समीर महेंद्रू से फेसटाइम कॉल पर बात की थी. ये बातचीत आम आदमी पार्टी के संचार प्रभारी विजय नायर ने कराई थी. ईडी के मुताबिक, पिछले साल 12 और 15 नवंबर को पूछताछ के दौरान समीर महेंद्रू ने अधिकारियों को बताया था कि विजय नायर ने अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी मुलाकात तय की थी, लेकिन जब बात नहीं बन पाई तो विजय ने उनसे फेसटाइम कॉल पर सीएम अरविंद केजरीवाल से वीडियो कॉल के जरिए बात कराई थी.

दूसरा आरोपः विजय नायर को सीएम केजरीवाल ने दी शह
ईडी का कहना है कि इस बातचीत में अरविंद केजरीवाल ने समीर महेंद्रू से कहा कि ‘विजय नायर उनका लड़का है’, वह उस पर भरोसा कर सकते हैं और उन्हें विजय के साथ रहना चाहिए.” इस घोटाले में नायर आरोपियों में से एक हैं. जांच एजेंसी के अनुसार, समीर महेंद्रू और विजय नायर ने कथित तौर पर दिल्ली शराब नीति घोटाले में दूसरों के साथ मिलकर साजिश रची थी. ईडी के मुताबिक, समीर महेंद्रू विजय नायर के साथ मिलकर काम कर रहा था और वह राजनेताओं और शराब कारोबारियों के साथ कई बैठकों का हिस्सा भी रहा था.

 

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...