7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीय'चुने हुए नेता हैं, जो चाहें…', अरविंद केजरीवाल को जमानत ही नहीं...

‘चुने हुए नेता हैं, जो चाहें…’, अरविंद केजरीवाल को जमानत ही नहीं SC ने इस मामले में भी दी राहत

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ी राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी है। केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसको लेकर जस्टिस संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की बेंच ने बड़ी बेंच का फैसला आने तक केजरीवाल को जमानत दी है।

वहीं लगातार जेल से केजरीवाल के सरकार चलाने को लेकर उठते सवालों के बीच सुप्रीम कोर्ट केजरीवाल को एक और राहत दी और कहा कि वह सीएम पद छोड़ना या बने रहना, केजरीवाल की अपनी मर्जी है। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने वाले फैसले पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है।

‘केजरीवाल ही करें CM पद का फैसला’
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केजरीवाल एक चुने हुए नेता हैं, उन्हें ही सीएम पद को लेकर फैसला करने का पूरा हक है। उन्हें ही यह फैसला करना चाहिए, कि उन्हें सीएम पद पर बने रहना है या नहीं। बता दें कि इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने भी अरविंद केजरीवाल को सीएम पद से हटाने वाली याचिकाओं को खारिज किया था।

कथित शराब घोटाले को लेकर 21 मार्च को ईडी की ओर से गिरफ्तार किए गए अरविंद केजरीवाल अब भी मुख्यमंत्री पद पर बने हुए हैं। उन्होंने जेल से ही सरकार चलाने का फैसला किया था। केजरीवाल ने कहा था कि वह इस्तीफा देकर बीजेपी की साजिश का कामयाब नहीं करना चाहते हैं पद पर रहते हुए केजरीवाल जेल जाने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं।

कई नेताओं ने छोड़ा था सीएम पद
खास बात यह है कि जेल में रहने का बावजूद अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद नहीं छोड़ा है और जेल से सरकार चला रहे हैं। इससे पहले लालू प्रसाद यादव से लेकर जे जयाललिता हेमंत सोरेन तक कई मुख्यमंत्री जेल गए हैं लेकिन जेल जाने से पहले उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दिया था और किसी और नेता को सीएम पद दिया था, लेकिन केजरीवाल ने ऐसा नहीं किया है। वह अभी भी जेल से सरकार चला रहे हैं। बता दें कि केजरीवाल ईडी के केस में अंतरिम जमानत पा चुके हैं लेकिन उन्हें सीबीआई ने भी गिरफ्तार किया है जिसके चलते उन्हें अभी तिहाड़ जेल में भी रहना पड़ेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...