10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयफेवर के बदले मांग रहा था रिश्वत, CBI ने ट्रैप लगाकर दिल्ली...

फेवर के बदले मांग रहा था रिश्वत, CBI ने ट्रैप लगाकर दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर को पकड़ा

Published on

नई दिल्ली

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने कल रात ट्रैप लगाकर रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर को पकड़ा है। इंस्पेक्टर को कड़कड़डूमा कोर्ट के पास से पकड़ा गया है। आरोप है कि वह एससी-एसटी एक्ट में दर्ज मामले की जांच कर रहे थे। उसी मामले में इंस्पेक्टर ने फेवर करने के लिए रिश्वत मांगी थी। जिससे रिश्वत मांगी थी, उसने सीबीआई से संपर्क कर कल रात इंस्पेक्टर के लिए ट्रैप लगवा दिया। दिल्ली पुलिस के एक डीसीपी ने इंस्पेक्टर के पकड़े जाने की पुष्टि भी कर दी है।

पुलिस सूत्र ने बताया, रिश्वत के आरोप में पकड़ा गया इंस्पेक्टर नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के ज्योति नगर थाने में बतौर एटीओ कार्यरत था। वह कुछ समय पहले थाने में दर्ज हुए एससी-एसटी एक्ट के मामले की जांच कर रहा था। उसी मामले में रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक इस मामले पर सीबीआई की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी।

एसीपी को करनी होती है जांच
एससी-एसटी एक्ट के तहत कोई मामला दर्ज होता है, तो उसका जांच अधिकारी एसीपी होता है। मगर पुलिस सूत्र ने कहा, यहां हर चीज में जुगाड़ चलता है। एसीपी काम का लोड होने का हवाला देकर अपने भरोसेमंद इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को यह जांच करने के लिए सौंप देते हैं। नियम के हिसाब से तो यह गलत होता है, मगर सामने नहीं आता है। मगर इस केस में सामने आ गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि एसीपी के खिलाफ कोई विभागीय कार्रवाई होगी या नहीं।

कुछ महीने पहले भी हुई थी रेड
पुलिस सूत्र ने बताया, ज्योति नगर थाने में कुछ महीने पहले भी एक सीबीआई रेड हुई थी। वह ट्रैप वहां तैनात एक सब इंस्पेक्टर के लिए लगा था। मगर सब इंस्पेक्टर ट्रैप को भांप गया था और सीबीआई कर्मी से रिकॉर्डिंग करने वाला डिवाइस छीनकर भाग गया था। जब सबूत ही नष्ट हो गया था, तो उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी थी। सीबीआई को पुलिस की तरफ से नया डिवाइस भी खरीदकर दिया गया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...