9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में हिंदू शक्ति दल के अध्यक्ष को 'सर तन से जुदा'...

दिल्ली में हिंदू शक्ति दल के अध्यक्ष को ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी

Published on

नई दिल्ली

पीएफआई सहित कई मुस्लिम संगठनों के खिलाफ कोर्ट में पैरवी कर रहे हिंदू शक्ति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। दिल्ली के रोहिणी में रहने वाले पीड़ित सिमरन गुप्ता ने इस संबंध में केएन काटजू थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, क्राइम पेट्रोल सीरियल में पटकथा लेखक और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिमरन गुप्ता ने पीएफआई के खिलाफ जयपुर की अदालत में भी मुकदमा दायर कराया है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त की रात को एक पत्र मिला था, जिसमें मुकदमों को वापस नहीं लेने पर सिर काटने और परिवार को हानि पहुंचाने की बात कही गई थी।

सिमरन गुप्ता ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने कई मुस्लिम संगठनों के खिलाफ अदालत में केस डाले हुए हैं। इसके चलते उन्हें एक लिफाफे के अंदर दो कारतूस और हिंदी और उर्दू भाषा में लिखे दो पत्र भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि हिंदी में लिखे पत्र में केसों को वापस नहीं लेने पर उनकी पत्नी और बेटी को उठा लेने और सिमरन गुप्ता का सिर तन से जुदा करने की बात लिखी गई है।

उन्होंने कहा कि उन्हें पहले भी केस वापस लेने के लिए कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर केएन काटजू मार्ग थाने में आईपीसी की धारा 195A और 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...