14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकितने अग्निवीर सेना में हुए शामिल? ट्रेनिंग से लेकर ड्यूटी तक, टॉप...

कितने अग्निवीर सेना में हुए शामिल? ट्रेनिंग से लेकर ड्यूटी तक, टॉप आर्मी ऑफिसर ने बताई एक-एक बात

Published on

नई दिल्ली

रक्षा मंत्रालय की अग्निपथ स्कीम को लेकर विपक्ष केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर है। इस बीच सेना के एक शीर्ष अधिकारी की तरफ से अग्निपथ स्कीम और अग्निवीर को लेकर कई बातें कही गई हैं। लेफ्टिनेंट जनरल चन्नीरा बंसी पोनप्पा का कहना है कि अग्निवीर के साथ सेना में किसी भी तरह का कोई भेदभाव नहीं होता है। उन्होंने विपक्ष के इस आरोप का खंडन किया कि केंद्र ने सैनिकों की दो श्रेणियां बना दी हैं। लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि अग्निवीर समान ही वर्दी पहनते हैं और एक ही ड्यूटी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ क्षेत्रों में उनकी स्थिति थोड़ी बेहतर है।

सेना में एक लाख अग्निवीर
अग्निपथ योजना की वर्तमान स्थिति और नियोजित अग्निवीरों की संख्या के बारे में भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल पोनप्पा ने कहा कि जून 2022 से यह योजना शुरू की गई। इसके बाद हमारे पास पहला बैच था। इस बैच को दिसंबर 2022-जनवरी 2023 में भर्ती और एनरॉल किया गया। लगभग 1 लाख अग्निवीर सेना में एनरॉल्ड किए गए हैं। इसमें लगभग 200 महिलाएं भी शामिल हैं। लेफ्टिनेंट जनरल चन्नीरा बंसी पोनप्पा ने कहा कि इस वर्ष 2024-25 में लगभग 50,000 वेकेंसी जारी की गई हैं। भर्ती प्रक्रिया जारी है।

यूनिट में पूरी तरह से घुलमिले हैं अग्निवीर
लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि लगभग 70,000 अग्निवीरों को पहले ही यूनिट में भेजा जा चुका है। लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि सभी अग्निवीर अपनी संबंधित बटालियनों में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहना होगा कि वे सभी ऐक्शन, ऑपरेशन और अन्य प्रोफेशनल ड्यूटी उसी प्रकार निभा रहे हैं, जैसे यूनिट में अन्य सिपाही या रंगरूट करते हैं। वे लोग अपनी यूनिट में पूरी तरह से घुलमिल गए हैं। अधिकारी ने कहा कि और हम देखते हैं कि कुछ क्षेत्रों में तो वे थोड़े बेहतर हैं। फिजिकल टेस्ट में लगभग 10% बेहतर हैं। और वे अपनी शिक्षा में लगभग 20% बेहतर हैं। संभवतः यह उनके केंद्रित दृष्टिकोण से संबंधित है।

केंद्रीय बलों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% कोटा
हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में पूर्व अग्निवीरों की भर्ती का बड़ा कदम उठाया था। इसके तहत केंद्रीय बलों में पूर्व अग्निवीरों के पहले बैच के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण और उम्र में छूट के प्रावधान किए गए हैं। इतना ही नहीं, पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक दक्षता परीक्षा से भी छूट मिलेगी। इससे पहले सरकार ने फैसला किया था कि अग्निवीर जीडी, अग्निवीर टेक, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन के जरिए युवा सेना में भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर टेक में सांइस (पीसीएम) वाले युवाओं को मौका मिलेगा। वहीं, अग्निवीरों को भारतीय वायु सेना में भी अवसर मिल रहा है। अग्निवीर की इस भर्ती में केवल अविवाहित युवा ही आवेदन कर सकते हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...